फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Four and a half thousand people got the vaccine

साढ़े चार हजार लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
Four and a half thousand people got the vaccine
उधमपुर। जिले में सोमवार को वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। शाम तक कुल 4434 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। मंगलवार को इनकी संख्या में और भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। सुबह से दोपहर तक लोग वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचते रहे। शहर के ग्रामीण इलाकों में भी लोग हजारों की संख्या में वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को छुट्टी के चलते कम संख्या में ही लोगों को वैक्सीन लग सकी थी। वहीं इससे पहले हर रोज तीन हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी। लोगों की संख्या बढ़ने के साथ वैक्सीन सेंटर की संख्या में भी बढ़ोतरी की जा रही है। सोमवार को वैक्सीन लगवाने के लोगों की संख्या में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई। शाम तक कुल 4434 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार एक स्वास्थ्य कर्मचारी को दूसरी, एक फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी, 18 से 44 आयु वर्ग में 1338 लोगों को पहली और 1698 को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 76 लोगों को पहली और 948 को दूसरी, 28 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 308 को दूसरी डोज लगाई गई है। वैक्सीन लगवाने के लिए सुबह नौ बजे से ही लोगों का सेंटरों में पहुंचना शुरू हो गया था और सुबह दस बजे तक बाहर लंबी कतारें लग गई थी। इसके बाद लगातार लोग पहुंचते ही रहे। समय पूरा होने के चलते कई लोगों को बिना वैक्सीन लगवाए लौटना पड़ता है। इनको मंगलवार को वैक्सीन लगाने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed