फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Forest Department liberates 32 kanals of land

वन विभाग ने मुक्त करवाई 32 कनाल भूमि

विज्ञापन
Forest Department liberates 32 kanals of land
कटड़ा। वन विभाग ने धर्मनगरी के साथ लगते नोमाईं व दरावी गांव में कार्रवाई कर बुधवार को 32 कनाल भूमि को पुलिस की सहायता से मुक्त करवाया है। कटड़ा ब्लॉक के वन अधिकारी मनोहर आनंद ने बताया कि नोमाईं और दरावी गांव में वन विभाग की भूमी पर अतिक्रमण की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। डीएफओ ज्योत्सना सरकार के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। बुधवार को पुलिस की सहायता से करीब 32 कनाल भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवाया गया। उन्होंने बताया कि ब्लॉक के अन्य वन क्षेत्रों पर भी नजर रखी जा रही है। किसी भी स्थान पर हुए अतिक्रमण को जल्द हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed