फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   For the fifth consecutive day, more than three thousand people got the vaccine

लगातार पांचवें दिन तीन हजार से अधिक लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
For the fifth consecutive day, more than three thousand people got the vaccine
उधमपुर। जिले में शनिवार को भी तीन हजार से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। करीब पांच दिन से हर रोज दिन हजार से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। सुबह से दोपहर तक लोग वैक्सीन लगवाने के लिए वैक्सीन सेंटरों में पहुंच रहे हैं। रविवार को छुट्टी के चलते कम संख्या में वैक्सीन लगने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार वैक्सीन लगवाने के लिए हजारों की संख्या में लोग वैक्सीन सेंटरों में पहुंच रहे हैं। इनकी संख्या बढ़ने का मुख्य कारण स्वास्थ्य विभाग को समय पर वैक्सीन का उपलब्ध होना है। पांच दिन के अंदर ही जिले में 16 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने में कामयाबी मिली है और इनकी संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को शाम तक कुल 3389 लोगों को वैक्सीन लगाने में कामयाबी मिली। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार एक स्वास्थ्य कर्मचारी को दूसरी, तीन फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी, 18 से 44 आयु वर्ग में 995 लोगों को पहली और 1361 लोगों को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 60 लोगों को पहली और 733 को दूसरी, पांच वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 232 को दूसरी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed