{"_id":"60fdae7a8ebc3e58300b244c","slug":"flood-like-situation-again-in-satini-due-to-torrential-rains-udhampur-news-jmu240210318","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बारिश से सतैनी में फिर बने बाढ़ जैसे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार बारिश से सतैनी में फिर बने बाढ़ जैसे हालात
विज्ञापन
उधमपुर। सतैनी के लोगों के लिए बरसात की बारिश रविवार को एक बार फिर से आफत बन गई। तड़के शहर व साथ लगते इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई और सतैनी में बाढ़ जैसे हालात बन गए। बारिश का पानी लोगों के घरों के अंदर पहुंच गया और अंदर रखा लाखों का सामान भी खराब हो गया। लोग सो रहे थे और बारिश का पता नहीं चला। जब जागे तो अंदर केवल पानी नजर आ रहा था। वहीं, छत्तों पर टेंट लगा कर सामान को बचाने का प्रयास करते नजर आए। प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मदद का आश्वासन देकर लौट गए। वहीं, लोगों ने प्रशासन से समस्या का स्थाई समाधान निकालने की मांग की है।
बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है, वहीं कुछ इलाकों में बारिश अब आफत बन गई है। ऐसा ही एक इलाका सतैनी है, जहां जब भी तेज बारिश होत रही है तो सड़कें, गलियां और घर पानी में भरते नजर आ रहे हैं। करीब सप्ताह पहले डीसी इंदु कंवल चिब ने खुद पानी में उतर कर हालात का जायजा लिया था। रविवार तड़के करीब चार बजे शहर व साथ लगते इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई और करीब तीन घंटे तक लगातार बारिश होती रही। इससे हालात यह बने कि रेलवे ट्रैक से सारा पानी सतैनी की तरफ आ गया और देखते ही देखते सतैनी इलाका पानी से भर गया। जब लोगों को इसका पता चला तो पानी उनके घरों के अंदर पहुंच गया था, जिससे लोगों का सामान खराब हो गया है। परेशान होकर लोग घरों से बाहर निकल आए। कुछ लोगों ने अपने ही घर की छत पर टेंट कर लगाकर सामान को रखा और फिर बारिश बंद होने के बाद घरों के अंदर जमा पानी की निकासी की व्यवस्था करने लगे। जानकारी मिलने प्रशासन की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई और मोटर की व्यवस्था कर जलनिकासी का प्रयास शुरू कर दिया।
पंकज गुप्ता व अन्य स्थानीय निवासियों ने बताया कि उनकी परेशानी का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जा रहा है। जब भी बारिश हो रही है तो लोगों को लाखों का नुकसान झेलने को मजबूर होना पड़ रहा है। इससे उनकी आर्थिक परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। इसलिए उनकी मांग है कि प्रशासन उनके नुकसान का मुआवजा देकर राहत प्रदान करे। सुबह के समय डीडीसी जगानू परीक्षित सिंह ने भी सतैनी का दौरा कर लोगों की परेशानी को देखा और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।