फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Five days later hundreds of trucks left from Udhampur towards the valley

पांच दिन बाद उधमपुर से घाटी की तरफ रवाना हुए सैकड़ों ट्रक

विज्ञापन
Five days later hundreds of trucks left from Udhampur towards the valley
उधमपुर। पांच दिन बाद घाटी जाने वाले वाहनों को उधमपुर के जखैनी से आगे बढ़ने की अनुमति मिली है। सुबह के समय अनुमति मिलने पर चालकों ने राहत की सांस ली। इसके बाद एक एक कर सैकड़ों ट्रक घाटी की तरफ रवाना हुए। चालकों का कहना था कि अगर और दिन रोका जाता तो उनकी परेशानी दुगनी हो जानी थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार रात को रामबन के मगरकोट में पस्सियां गिरने पर राजमार्ग बंद हो गया था। इसके बाद रात को ही पुलिस ने उधमपुर के जखैनी से घाटी जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया था। नेशनल हाइवे अथारिटी को राजमार्ग पर गिरी पस्सियों को हटाने में तीन दिन लग गए। सोमवार दोपहर को पुलिस को राजमार्ग से पस्सियां हटाने में कामयाबी मिली। राजमार्ग खुलने पर पुलिस ने पहले रामबन में फंसे वाहनों को जम्मू की तरफ रवाना किया था।
विज्ञापन

दूसरी तरफ से भी कुछ वाहनों को जब छोड़ा गया तो जाम की स्थिति पैदा हो गई थी। इसके बाद रात तक केवल श्रीनगर से जम्मू की तरफ वाहनों को रवाना किया गया। वहीं, उधमपुर में फंसे सैकड़ों ट्रकों को जब सोमवार को राजमार्ग खुलने पर घाटी की तरफ जाने की अनुमति नहीं मिली तो चालक काफी निराश हुए थे। मंगलवार को पुलिस ने ट्रक चालकों की परेशानी को समझा और सुबह करीब पांच बजे ट्रकों को घाटी की तरफ जाने की अनुमति दे दी। इसके बाद चालकों ने राहत की सांस ली। शाम तक ट्रक व अन्य वाहन घाटी की तरफ चलते रहे। श्रीनगर से जम्मू की तरफ ट्रकों की आवाजाही को बंद रखा गया था, जबकि छोटे वाहन दोनों तरफ चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर ओवरटेक न करें चालक
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर मौजूदा समय में फोरलेन निर्माण कार्य जारी है। वहीं, बरसात का मौसम भी शुरू हो चुका है। इसलिए पुलिस ने हाईवे पर सफर करने वाले चालकों से ओवरटेक नहीं करने की अपील की है। क्योंकि इससे जाम और हादसों का भय बना रहता है, जिससे अन्य लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने चालकों से निर्धारित गति और नियमों के तहत ही वाहन चलाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed