{"_id":"1d8f6eda6aac6a72698c4523dc2cbc3e","slug":"firecrackers-katrina-aishwarya-dominated-by-bush-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखों पर कैटरीना, ऐश्वर्या, बुश का बोलबाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखों पर कैटरीना, ऐश्वर्या, बुश का बोलबाला
उधमपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली पर आतिशबाजी के लिए कुछ ने पूर्व संध्या पर मनपसंद खरीदारी की, तो कुछ खरीदारी करने वाले हैं। इस बार भी बाजार में दुकानों पर कैटरीना पटाखे, एश्वर्य अनार और जार्ज बुश की हवाई का बोलबाला है। वहीं किसी भी हीरो के नाम के पटाखे नहीं देखे गए। सुभाष स्टेडियम में शर्मा कॉक के अनुसार आतिशबाजी का रेट इस बार अधिक है।
विज्ञापन
फुलझड़ी, रस्सी बम और अनार खूब बिक रहे। रोशनी के त्यौहार की पूर्व संध्या पर राकेट की भी जमकर खरीदारी हुई। उत्तरी कमान क्षेत्र होने के कारण जवान भी परिवार के साथ आतिशबाजी व दुकानों में जाकर सामान खरीदते देखे गए। मिठाई की दुकानों में भी खूब भीड़ रही। पिछले साल बाढ़ व बारिश के कारण त्योहार को लेकर कम उत्साह था।
विज्ञापन