फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   fire

दच्छन के जनकपुर में एक मकान राख

विज्ञापन
fire
किश्तवाड़। जिले की दूरदराज तहसील दच्छन के जनकपुर गांव में शनिवार की देर रात आग लगने से एक मकान राख हो गया। इस हादसे में तीन परिवार बेघर हो गए। वहीं, डीसी ने सूचना के बाद प्रभावितों को फौरी सहातया मुहैया करवाई है। इसके साथ ही राजस्व अधिकारियों को जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात दच्छन के जनकपुर गांव स्थित एक मकान में भयंकर आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका। इस कारण पूरा सामान राख हो गया है। सड़क सुविधा नहीं होने के कारण दमकल कर्मी भी मौके पर नहीं पहुंच पाए हैं। यह मकान इश्वर चंद का है। जिसके बाद उन्हें तीन बेटों महेंद्र कुमार, सतीश कुमार, कुलदीप कुमार और उनकी मां द्रोबी देवी अलग कमरे में रहती है।
विज्ञापन

आग की सूचना मिलने के बाद डीसी अशोक कुमार शर्मा ने रेडक्रास के तहत राहत सामग्री तीन टेंट, नौ कंबल, तीन सोलर लाइट, तीन बाल्टियां, तीस मास्क सहित राशन वहां भेज दिया गया। इसके अलावा तहसीलदार के नेतृत्व में टीम स्थिति का जायजा लेने के लिए भेजी है। गौरतलब है कि दच्छन तहसील के लिए अभी सड़क पूरी नहीं बनी है। गांव भी काफी दूर है, जहां दमकल कर्मियों का पहुंचना नामुमकिन था। स्थानीय निवासियों ने ही आग बुझाने का प्रयास किया था। एक माह में यह 5वीं आग की घटना है। मढ़वा, पाडर, किश्तवाड़ शहर आदि में यह घटनाएं हुई, जिसमें भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed