{"_id":"623e09a828de74747c5b3280","slug":"fire-in-shop-udhampur-news-jmu2564557117","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीआईपी पार्क के कैफेटेरिया में लगी आग, दो दुकानें भी स्वाहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीआईपी पार्क के कैफेटेरिया में लगी आग, दो दुकानें भी स्वाहा
विज्ञापन
पटनीटॉप में इस स्थान पर लगी थी आग:- संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। पर्यटन स्थल पटनीटॉप में वीरवार देर रात को एक सरकारी कैफेटेरिया और उससे सटी दो दुकानों में आग लगने का मामला सामने आया है। वीआईपी पार्क में स्थित कैफेटेरिया और दुकानों में आग लगने से लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घटना वीरवार देर रात करीब डेढ़ बजे की है, जब पटनीटॉप में पहुंचे सभी पर्यटक अपने ठिकानों पर लौट चुके थे। तभी अचानक वीआईपी पार्क में स्थित सरकारी कैफेटेरिया में आग लग गई। आग इतनी प्रबल थी कि उसने पास की दो दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। पार्क के आसपास कोई घर या दुकान न होने के कारण शुरूआत में इस घटना का किसी को पता ही नहीं चला। जब आग ज्यादा फैली तो कुछ दूर स्थित सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद लोगों का इस पर ध्यान गया। उन्होंने फौरन दमकल और पुलिस को घटना की सूचना दी।
जानकारी मिलने पर चिनैनी और बटोत से दमकल के वाहन घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाना शुरू किया। बताया जाता है कि यह कैफेटेरिया और दोनों दुकानें तीन वर्षों से बंद पडे़ थे। इनमें कोई सामान नहीं था। हालांकि, आग ने दोनों दुकानों समेत कैफेटेरिया को स्वाहा कर दिया है। दमकल के पहुंचने से पहले सबकुछ तबाह हो चुका था। भारी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग बुझाई।
विज्ञापन
बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची और आग लगने के कारणों का पता लगाने लगी। हालांकि, कोई पुख्ता जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी है। आशंका जताई जा रही कि यह काम किन्हीं शरारती तत्वों का है जो पटनीटॉप जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर सार्वजनिक वस्तुओं को नुकसान पहुंचाकर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इस घटना के बाद अब पुलिस सतर्क हो गई है।