फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Fire in home

संदिग्ध परिस्थितियों में चारपाई पर सो रहे व्यक्ति की झुलसने से मौत

विज्ञापन
Fire in home
उधमपुर में चारपाई पर सोते समय आग लगने पर झुलसने से मौत की जांच करती पुलिस की फारेसिंक टीम - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहर के वार्ड 11 में वीरवार देर रात चारपाई पर सो रहे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से मौत हो गई। आग देखकर मकान मालिक और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। उन्होंने व्यक्ति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मकान के मालिक अनिल बसंदी ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले देस राज निवासी रामनगर उसके पास रहने के लिए आया था। मकान के निर्माण के दौरान देस राज ने ही मजदूर के तौर पर काम किया था। देर रात को एक पड़ोसी का फोन आया कि मकान में अंदर आग लगी है। वह तुरंत मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

मालिक ने कहा कि जब मकान के अंदर वह जाने के लिए गेट खोलने लगा तो उसने देखा कि अंदर एक अज्ञात व्यक्ति खड़ा है। वह गेट खोलने में आना कानी कर रहा था। किसी तरह से उससे जबरदस्ती गेट खुलवाया, और देखा कि देस राज के शरीर और चारपाई में आग लगी हुई है। उसका शरीर लगभग झुलस चुका है। उस पर बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाई गई और झुलसी हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद देस राज को जीएमसी रेफर कर किया। लेकिन, इससे पहले कि उसको जीएमसी ले जाते, व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच में पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। इसलिए, सुबह होने के बाद पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इसके अलावा मृतक के परिवार को संपर्क कर घटना की जानकारी दी गई है। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पता लगा रही है कि आखिर सोते समय अचानक चारपाई को आग कैसे लग गई? और देस राज आग लगने पर चिल्ला भी न सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed