{"_id":"680e88f49e3ee82adf064f17","slug":"fire-in-forest-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-122706-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: गंगेड़ा के जंगल में लगी आग, लोगों की मदद से वन विभाग ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: गंगेड़ा के जंगल में लगी आग, लोगों की मदद से वन विभाग ने पाया काबू
विज्ञापन
उधमपुर। सुभाष स्टेडियम के समीप झाड़ियों में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते दमकल विभाग के कर्मच
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं शुरू हो गई हैं। शनिवार रात शहर के साथ लगते गंगेड़ा इलाके में स्थित जंगल में अचानक आग लग गई, जो हवा के साथ तेजी से फैलने लगी। जानकारी मिलने पर वन विभाग ने आग बुझाने का काम शुरू किया और कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया।
आग की चपेट में आने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों ने गंगेड़ा के जंगल में धुआं उठते देखा तो उन्होंने इसके बारे में वन विभाग को सूचित किया। कुछ ही समय बाद वन विभाग की टीम आग बुझाने के लिए पहुंच गई। लेकिन हवा चलने के कारण आग लगातार फैल रही थी। आग बुझाने के लिए कुछ स्थानीय निवासी भी मदद करने पहुंच गए। आग ने कई पेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं, रविवार शाम को शहर के सुभाष स्टेडियम के साथ बने गुरुद्वारा साहिब के समीप झाड़ियों में भी आग लग गई। सूचना मिलते ही तुरंत दमकल कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। यहां बड़ा हादसा होने से टल गया।
गौरतलब है कि हर साल आग की चपेट में आने से वन संपदा के साथ ही वन्य जीवों को काफी नुकसान होता है। हालांकि, जंगलों को आग से बचाने के लिए वन विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जाता है, लेकिन इन घटनाओं पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लग पाता है।