फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Expressing happiness over the release of former Chief Minister Omar Abdullah

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की रिहाई पर जताई प्रसन्नता

विज्ञापन
Expressing happiness over the release of former Chief Minister Omar Abdullah
उधमपुर। नेकां नेता व पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की रिहाई पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पार्टी के जिला संयुक्त सचिव गुरबचन सिंह ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। वीरवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा नेकां अध्यक्ष डा. फारूख अब्दुल्ला की रिहाई के बाद उमर अब्दुल्ला को रिहा किया जाना बेहद सराहनीय कदम है। इससे जम्मू कश्मीर की जनता व कार्यकताओं में विश्वास बहाली का नया दौर शुरू होगा। पार्टी के दोनों वरिष्ठ नेताओं की रिहाई से पार्टी कार्यकर्ता में नई उर्जा व उमंग का संचार हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने जम्मू कश्मीर में जल्द से जल्द 4जी इंटरनेट सेवा को बहाल करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में जम्मू कश्मीर में 4जी इंटरनेट सेवा को बहाल किया जाना लोगों की जरूरत के साथ ही समय की मांग भी है। क्योंकि इस समय कोरोना वायरस के चलते सभी लोग अपने-अपने घरों में बंद है। सभी स्कूल, कॉलेज, आफिस दुकाने व व्यापारिक प्रतिष्ठान व उद्योग बंद पड़े है। जबकि घरों में रहकर भी विद्यार्थी व अन्य लोग अपने आनलाईन कार्यों को जारी रख सकते हें। लेकिन इसके बावजूद 4जी इटरनेट सेवा की बहाली को लेकर की जा रही आनाकानी जम्मू कश्मीर की जनता के साथ अन्याय है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि सभी लोग लॉकडाउन का पालन करें। बिना अत्याधिक जरूरी कार्य के अपने घरों से बाहर बिल्कुल भी नहीं निकले। घरों के अंदर रहकर अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा करें और कोरोना जैसी महामारी से निपटने की जंग में अपना योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed