{"_id":"d15000c594915e37a267805069d0414d","slug":"examining-eyes-pressed-camp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों की जांच को लगाया कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों की जांच को लगाया कैंप
उधमपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
रोटरी क्लब द्वारा आंखों की जांच के लिए कैंप लगाया गया है। तीन दिवसीय कैंप में राजोरी के चीफ मेडिकल आफिसर शब्बीर अहमद भट, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. बशीन, उधमपुर रोटरी क्लब के चेयरमैन डीएन शर्मा और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
कैंप के दूसरे दिन रविवार को 396 मरीजों की जांच की गई। इसमें से 118 मरीजों को सर्जरी के लिए रेफर किया गया।
उधमपुर रोटरी क्लब के डा. अंकुर गोयल, राजोरी रोटरी क्लब की टीम के साथ 61 मरीजों का आपरेशन किया, जबकि तीन बच्चों सहित पांच लोगों का उधमपुर अस्पताल में आपरेशन होगा। जांच के दौरान पाया गया कि लोगों की आंखों में विशेष तरह बीमारी है, जिस कारण उनकी आंखों की रोशनी जा रही है।
विज्ञापन
रोटरी क्लब दुनिया से अंधेपन की बीमारी को दूर करने का प्रयास कर रहा है। इसी के तहत दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को मुफ्त इलाज देने की कोशिशें की जा रही हैं। रोटरी अस्पताल उधमपुर चिनैनी में जल्द आई हेल्थ प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहा है। इसके तहत 56 पंचायतों के 156 गांव की पहचान की गई है, जिनमें 1.25 लाख लोगों का चेकअप किया जाएगा।
विज्ञापन
अभी तक 50 हजार लोगों की आंखों की जांच की जा चुकी है, जिसमें पाया गया कि 11 सौ मरीज कैटारेक्ट ब्लांइडनेंस और 159 मरीज अंधेपन की कैटेगरी में हैं। रोटरी क्लब का टारगेट है कि अगले दो महीने में अन्य मरीजों की भी जांच कर ली जाए।