{"_id":"55a8a431bff54ec995f84afce87a2348","slug":"every-citizen-is-a-hundred-per-cent-record-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हर नागरिक का हो सौ फीसदी रिकार्ड’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हर नागरिक का हो सौ फीसदी रिकार्ड’
उधमपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) डाटा और आधार नंबर को शामिल करने के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधीश कार्यालय के कांफ्रेंस हाल में आयोजित इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में उधमपुर जिले के निवासियों को एनपीआर में शामिल करने की तकनीकी जानकारी दी।
विज्ञापन
योजना विभाग के संयुक्त निदेशक राकेश जंवाल ने मौजूद अधिकारियों को बताया कि एनपीआर का उद्देश्य, बैक ग्राउंड क्या है। उन्होंने एडीएम, तहसीलदार, कार्यकारी अधिकारियों को योजना में दी गई गाइड लाइन का पालन करने की सलाह दी। साथ ही कहा कि हर नागरिक का रिकार्ड सौ फीसदी तक पूरा होना चाहिए। तय समय में पूरा रिकार्ड तैयार किया जाए।
विज्ञापन
देश की 119 आबादी का इलेक्ट्रानिक रिकार्ड अंग्रेजी व क्षेत्रीय भाषाओं में तैयार किया गया है। घर-घर जाकर ब्योरा हासिल किया जा रहा है। एनपीआर इंचार्ज वीके मोजा, जनगणना आपरेशन के निदेशक हिमांशु कौल ने ट्रेनिंग के दौरान बताया कि किस तरह से रिकार्ड तैयार किया जाए। आधार नंबर को एनपीआर डाटा बेस में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
ब्लाक स्तर पर ताजा एनपीआर, ब्लाक समरी तैयार करने के तौर तरीके बताए गए। इस दौरान चिनैनी के एसडीएम डीके शर्मा, एडीएम बसंतगढ़ केवल कृष्ण, डीएसईओ अशोक खजूरिया, अनिल शर्मा, तहसीलदार समेत कई अधिकारी मौजूद थे।