{"_id":"617c408f8a8523118b615998","slug":"encrochment-udhampur-news-jmu246864161","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में अतिक्रमण के खिलाफ छेड़ा गया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करती नगर पालिका की टीम
- फोटो : UDHAMPUR
Link Copied
रामनगर। कई बार शिकायतें मिलने के बाद नगर पालिका रामनगर ने शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस के सहयोग से कई रेहड़ियों और फड़ियों को कब्जे में लिया गया। साथ ही अतिक्रमण ने करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष मक्खन लाल और एसएचओ कुलबीर सिंह की मौजूदगी में नगर पालिका की टीम ने दोपहर को कार्रवाई शुरू की। बाजार के विभिन्न हिस्सों में जाकर रेहड़ियों और फड़ियों को कब्जे में लेकर कार्यालय पहुंचाया गया। घंटों तक यह कार्रवाई बाजार में चलती रही, जिसमें 10 से अधिक रेहड़ियों और फड़ियों को कब्जे में लिया गया। कई रेहड़ी वाले मौके से भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
नपा टीम ने बताया कि रेहड़ियों और फड़ियों ने बाजार में काफी समय से अतिक्रमण कर रखा है। इनके कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। इन लोगों को कई बार रेहड़ियों को हटाने की चेतावनी दी गई, लेकिन इन्होंने चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया। इसलिए, मजबूरी में इनके खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ी है। इस कार्रवाई को अभी जारी रखा जाएगा। शहर को अतिक्रमण मुक्त करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।