फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   electricity pole news

Udhampur News: गिरने के कगार पर पोल हादसे के इंतजार में विभाग

Wed, 15 Jan 2025 01:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 15 Jan 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
electricity pole news
आदर्श कॉलोनी की मुख्य सड़क पर गिरने की ​​स्थिति में बिजली का पोल। संवाद - फोटो : udhampur
आदर्श कॉलोनी के वार्ड 3 में सड़क के बीचोबीच लगा बिजली का पोल
विज्ञापन

उधमपुर। आदर्श कॉलोनी के वार्ड 3 में सड़क के बीचोबीच लगा बिजली का पोल गिरने के कगार पर है। इस पोल से एलटी लाइन गुजरने के कारण इसमें करंट रहता है। लोगों की मांग के बावजूद विभाग ने इस पोल को अब तक नहीं बदला है।

लोगों का कहना है कि यह कभी भी गिर सकता है। यहां से गुजरते समय हर वक्त हादसे का डर लगा रहता है। बिजली विभाग को इसे तुरंत बदलना चाहिए, ताकि किसी तरह के हादसे से बचा जा सके।
विज्ञापन

मौजूदा समय में बिजली का पोल गिरने के कगार पर है। इस पर एलटी लाइन चल रही है। यहां से सारा दिन हजारों की संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है।
विशाल गुप्ता, स्थानीय निवासी
लोग कई बार विभाग के आला अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं। मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस पोल की मरम्मत कर इसे सीधा किया जाए।
शांति गुप्ता, स्थानीय निवासी
वार्ड की मुख्य सड़क होने के कारण धार रोड पर आने जाने वाले लोग यहीं से गुजरते हैं। सड़क किनारे लगा पोल टेड़ा हो गया है। यह कभी भी गिर सकता है।
सुभाष कुमार, स्थानीय निवासी
दिन में कई बार अधिकारी व कर्मचारी आते जाते हैं। ध्यान ही नहीं जाता है। विभाग किसी हादसे का इंतजार कर रहा है।
रत्न लाल, स्थानीय निवासी
विभाग कर्मचारियों को भेजकर बिजली के पोल की मरम्मत करवा दी जाएगी। ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो सके।
विश्वामित्र, जेई बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed