{"_id":"62a77d690d49005c5a244b68","slug":"election-udhampur-news-jmu2618538194","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार मंडल उधमपुर के चुनाव 1 अगस्त को, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार मंडल उधमपुर के चुनाव 1 अगस्त को, अधिसूचना जारी
विज्ञापन
उधमपुर: व्यापार मंडल की इलेक्शन की जानकारी देते हुए एडवोकेट शशी.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। व्यापार मंडल उधमपुर के चुनावों के लिए गठित समिति ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार 1 अगस्त को व्यापार मंडल के चुनाव कराए जाएंगे।
समिति के सदस्य विक्रम सिंह सलाथिया ने कहा कि समिति की तरफ से व्यापार मंडल के अध्यक्ष, प्रधान सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव 1 अगस्त को होंगे। इसके लिए 1 जुलाई से 7 जुलाई तक नामांकन फार्म का आवंटन किया जाएगा, और 8 से 13 जुलाई तक नामांकन फार्म जमा किए जाएंगे। 14 जुलाई तक नामांकन वापस लेने की तिथि निर्धारित की गई है। 15 जुलाई को जमा नामांकन की जांच होगी।
उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद सोमवार 1 अगस्त 2022 को चुनाव संपन्न करवाए जाएंगे। नामांकन फार्म के जमा होने और जांच पूरी होने के बाद 15 जुलाई से 30 जुलाई तक सभी उम्मीदवार अपना प्रचार कर सकेंगे। मतदाता सूची में शामिल मतदाता ही अपने मत का उपयोग कर पाएंगे। इनमें कुल 1664 मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले साल 2019 को व्यापार मंडल उधमपुर के चुनाव करवाए गए थे। इसमें सभी सदस्य निर्विरोध मनोनीत हुए थे। इसके बाद तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के उपरांत 25 अप्रैल 2022 को व्यापार मंडल ने वार्षिक समारोह का आयोजन कर आगामी चुनाव की प्रक्रिया के लिए चुनाव समिति का गठन किया था। इसमें एडवोकेट शशि पॉल को अध्यक्ष नियुक्त कर चुनाव समिति को व्यापार मंडल उधमपुर के चुनाव की रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।