{"_id":"602033978ebc3e4c796d95bb","slug":"election-udhampur-news-jmu2286381100","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर को आज मिलेगा पहला डीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर को आज मिलेगा पहला डीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष
विज्ञापन
उधमपुर। जिला प्रशासन की तरफ से डीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद के लिए सोमवार को चुनाव होना है। इसके लिए भाजपा की तरफ से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। मगर सोमवार को भाजपा के दोनों उम्मीदवार बिना चुनाव के ही चुने जा सकते हैं। अभी तक इन दोनों के अलावा किसी अन्य पार्टी ने दावा नहीं जताया है।
गौरतलब है कि डीडीसी चुनाव के परिणाम निकलने के बाद से ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव का इंतजार किया जा रहा था। इसमें कोई शक नहीं है कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के ही चुने जाने हैं, क्योंकि 14 में से 11 सीटों पर भाजपा ने कब्जा कर रखा है। दो सीटें पैंथर्स पार्टी और एक निर्दलीय उम्मीदवार के पास है। सबको भाजपा की तरफ से घोषित किए जाने वाले नाम का इंतजार था। इसके साथ सभी चुनाव के लिए तारीख के एलान का इंतजार कर रहे थे। चार दिन पहले जिला प्रशासन ने चुनाव आठ फरवरी को निर्धारित किए।
दो दिन बाद भाजपा ने भी अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया। अध्यक्ष के लिए उधमपुर-2 से डीडीसी सदस्य लाल चंद और उपाध्यक्ष के लिए खून से डीडीसी सदस्य जूही मन्हास के नाम का एलान किया गया। सोमवार सुबह चुनाव होगा। मगर स्थिति को देख कर लग रहा है कि चुनाव करवाने की जरूरत नहीं नहीं पड़ेगी। सर्वसहमति से ही लाल चंद और जूही मन्हास का चयन हो सकता है। अगर कोई दूसरी पार्टी उम्मीदवार को मैदान में उतारती है तो फिर चुनाव करवाए जा सकते थे।