फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Election of the Board of Trade Srgrmian fast

व्यापार मंडल चुनाव की सरगर्मियां तेज

Sat, 14 Nov 2015 01:34 AM IST
उधमपुर, अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
Election of the Board of Trade Srgrmian fast

व्यापार मंडल के चुनावों की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशी अपने पक्ष में वोट देने के लिए दुकानदारों के पास जाते दिखाई देने लगे हैं। चुनाव 16 नवंबर को टाउन हाल में होंगे। उसी दिन मतगणना होगी।   पहले यह चुनाव 12 अक्टूबर को होना था, जो स्थगित हो गया था।

विज्ञापन


अब चुनाव की नई तारीख नजदीक आते ही प्रत्याशियों ने एक बार फिर से भागदौड़ तेज कर दी है। प्रत्याशी दुकानों पर जाकर संपर्क करने के अलावा पोस्टर, लाउड स्पीकर, सोशल साइट के जरिये दुकानदारों को रिझाने में लगे हैं। कुल चार पैनल चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव प्रचार में सुरेंद्र सिंह खालसा और विक्रम सिंह सलाथिया तेजी से जुटे हैं।
विज्ञापन


मोबाइल के जरिये भी प्रचार हो रहा। वहीं आटो पर लाउड स्पीकर के जरिये भी प्रत्याशियों द्वारा अपनी बात पहुंचाने की कोशिश जारी है। पोस्टर वार भी शुरू हो गई है। कमल अकाउंटेंट और जुगल किशोर का पैनल भी मैदान में है। चुनाव अधिकारी एडवोकेट शशि कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतों के लिए बैलेट बाक्स का उपयोग किया जाएगा। मतदान के लिए मतदाता पत्र आदि की व्यवस्था कर दी गई है। वोटर लिस्ट भी तैयार हो गई है। कुछ लोगों के नामों में संशोधन किया गया है। बताया कि 16 नवंबर को व्यापार मंडल के चुनाव टाउन हाल में करवाए जाएंगे तथा वोटों की गिनती मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद की जाएगी।


उन्होंने बताया कि मतदान सुबह 10 बजे शुरू होगा, जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। शशि कुमार ने बताया कि मतदान सात अलग-अलग पदों प्रधान, वरिष्ठ उप प्रधान, उप प्रधान, महासचिव, सचिव, संयुक्त प्रचार सचिव एवं कोषाध्यक्ष के लिए सभी मतदाताओं को अलग-अलग मतदान करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed