फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   eight class student who died in landslide, passed exam

मरकर भी आठवीं पास हो गई राधा

Fri, 24 Apr 2015 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,उधमपुर/पंचैरी
ब्यूरो/अमर उजाला,उधमपुर/पंचैरी Updated Fri, 24 Apr 2015 11:23 AM IST
विज्ञापन
 eight class student who died in landslide, passed exam

बीते साल सितंबर में बारिश और भूस्खलन से मलबे में दबी 14 साल की राधा मरकर भी आठवीं कक्षा पास हो गई। राधा के नाम का डेथ सर्टिफिकेट तक जारी हो गया था, लेकिन नवंबर 2014 की आठवीं की परीक्षा में उसे पास घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड की लापरवाही के कारण राधा देवी पुत्री गिरधारी लाल के नाम का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। विंटर जोन की परीक्षाएं नहीं हुईं और सरकार ने मिडिल स्कूल के सभी विद्यार्थियों को बगैर किसी परीक्षा के अगली क्लास में प्रमोट कर दिया। इसी क्रम में मिडिल स्कूल सद्दल के सभी बच्चों को भी पास कर दिया गया।
विज्ञापन


अंक तालिका में राधा को 250 में से 160 नंबर दिए गए हैं। सभी सब्जेक्ट में उसे पास किया गया है। स्कूल प्रबंधन ने इस बारे में जानकारी तक नहीं ली कि राधा की सितंबर में ही मौत हो गई थी। राधा का पूरा परिवार भूस्खलन में दब गया था और कुछ दिन बाद ही उनके शव भी बरामद कर लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला को मिले दस्तावेजों के अनुसार राधा देवी का स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया गया। पंचैरी के जोनल शिक्षा अधिकारी और सद्दल मिडिल स्कूल के प्रिंसिपल ने भी इस पर हस्ताक्षर किए हैं। इस मामले में सीईओ उधमपुर बलबीर सिंह ने किसी भी जानकारी से इनकार किया है।


अगर ऐसा है तो इसकी जांच कराई जाएगी। गौरतलब है सद्दल में भूस्खलन के कारण 40 लोगों की मौत हो गई थी। अक्तूबर तक 35 शव बरामद कर लिए गए थे, जिसमें राधा देवी का शव भी शामिल था। विंटर जोन में अक्तूबर-नवंबर में परीक्षाएं होती हैं। इसके बाद करीब तीन महीने तक छुट्टियां होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed