फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   education news

स्टाफ की कमी से जूझ रहा पीएचसी घोरडी

विज्ञापन
education news
उधमपुर। प्राइमरी हेल्थ सेंटर घोरडी में स्टाफ की कमी के कारण ग्रामीणों को जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों को पीएचसी में मामूली सी दवा भी बाहर की दुकान से खरीदनी पड़ रही है। सुविधाएं न मिलने के करण ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए शहर में जिला अस्पताल में पहुंचना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग ने पीएचसी में स्टाफ की कमी की समस्या को कभी गंभीरता से नहीं लिया है।
विज्ञापन

सुनील कुमार, गणेश कुमार, लेख राज व अन्य कई ग्रामीणों ने बताया कि पीएचसी घोरडी में ग्रामीणों को किसी तरह की सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। पीएचसी में जब कोई बीमार पहुंचता है तो उसको सस्ती से सस्ती दवा भी बाहर दुकान से खरीदनी पड़ती है। पीएचसी में किसी तरह की दवाई मरीजों को नहीं दी जा रही है। इंजेक्शन लगाने वाली सीरींज व नीडल भी ग्रामीणों को बाहर दुकान से खरीदनी पड़ रही है। जबकि यह सब सुविधाएं पीएचसी के अंदर निशुल्क उपलब्ध कराई जानी चाहिए। इसके अलावा के पीएचसी में एक भी एमबीबीएस डॉक्टर नहीं किया गया है। पीएचसी नेशनल हेल्थ मिशन के डॉक्टरों के भरोसे चल रही है। पीएचसी घोरडी में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए 31 पदों को मंजूरी दी गई है, लेकिन करीब 15 पद कई वर्षों से खाली पड़े हैं। ज्यादातर स्टाफ नेशनल हेल्थ मिशन के तहत ही लगाया गया है। जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने मजबूरन ग्रामीणों को उपचार के लिए 40 किलोमीटर का सफर करके शहर पहुंचना पड़ रहा है। पीएचसी में स्टाफ की कमी व अन्य सुविधाएं न मिलने के कारण करीब 20 हजार की आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed