{"_id":"67cdf0ae6a9827049f001790","slug":"education-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-101677-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: छात्रों को प्रौद्योगिकी और उसकी चुनौतियों के समाधान की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: छात्रों को प्रौद्योगिकी और उसकी चुनौतियों के समाधान की जानकारी दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। एसएमवीडीयू में स्मार्ट सॉल्यूशंस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें प्रदर्शनी छात्रों को प्रौद्योगिकी और रचनात्मकता के माध्यम से वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का समाधान करने की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का उद्घाटन विवि के कुलपति प्रो. प्रगति कुमार ने किया। इसमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग स्कूल के प्रमुख डॉ. यथेष्ठ आनंद भी मौजूद थे। कुलपति ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया और प्रदर्शनी में गहरी दिलचस्पी ली। बीपीए के अध्यक्ष डॉ. अंकुश रैना ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल नवीनतम तकनीकी विकास की अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं, बल्कि भविष्य के सहयोग और साझेदारी के लिए दरवाजे भी खोलते हैं। एमआईईटी जम्मू गवर्नमेंट कॉलेज फॉर विमेन परेड, खालसा कॉलेज अमृतसर, जीसीईटी जम्मू, एसएमवीडीयू सहित अन्य की 20 से अधिक टीमों ने प्रदर्शनी में भाग लिया। इसमें जीसीईटी जम्मू के यंग माइंड्स ने अपने उत्कृष्ट नवाचार के लिए मॉडल डिस्प्ले श्रेणी में पहला पुरस्कार जीता जबकि एसएमवीडीयू के जना और जीसीडब्ल्यू परेड के हाइड्रोपोनिक कर्टेन ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर समन्वयक प्रोफेसर अंकुश आनंद ने कहा कि इसका उद्देश्य सहयोग विचारों के आदान-प्रदान और वास्तविक दुनिया की समस्या-समाधान तकनीकों की संभावनाओं को तलाशना था।
ङ मीर इरफान उल हक एसोसिएट डीन पूर्व छात्र और अंतर्राष्ट्रीय मामले और कार्यक्रम के सह-समन्वयक ने कहा आज यहाँ प्रदर्शित ऊर्जा उत्साह और रचनात्मकता हमारे इस विश्वास की पुष्टि करती है कि भविष्य अच्छे हाथों में है। अटूट भागीदारी अभूतपूर्व परियोजनाओं और नवाचार की भावना के साथ स्मार्ट सॉल्यूशंस प्रदर्शनी 2025 ने भविष्य के संस्करणों के लिए एक नया मानदंड स्थापित किया। जिससे युवा दिमागों को बड़ा सोचने साहसपूर्वक निर्माण करने और निडर होकर नवाचार करने की प्रेरणा मिली। समर्पित और उत्साही छात्र समन्वयक मुस्कान गुप्ता, धीरज कुमार, रमणीक शर्मा, अष्टभुजनाथ पांडे और अन्य के अथक प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।