फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   education news

Udhampur News: युवाओं से स्वरोजगार से जुड़ने की अपील

विज्ञापन
education news
भद्रवाह। सामुदायिक भवन में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और सरकार की अन्य स्वरोजगार योजनाओं पर एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) की ओर से विभिन्न जिला स्तरीय विभागों के सहयोग से कारीगरों और कुशल श्रमिकों को सहायता प्रदान करने के लिए आयोजित किया गया था। इसमें 300 से अधिक कारीगरों, आरएसईटीआई के प्रशिक्षुओं और आईटीआई भद्रवाह के छात्रों ने भाग लिया।
इस अवसर पर जिला उपायुक्त हरविंदर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे। इसके अलावा अतिरिक्त उपायुक्त भद्रवाह सुनील कुमार, डीआईसी के महाप्रबंधक परमजीत सिंह और एमएसएमई डीएफओ जम्मू के सहायक निदेशक राजेश कुमार व डीके त्यागी शामिल थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभों पर प्रकाश डाला गया। इसका उद्देश्य कौशल उन्नयन प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और 15,000 रुपये तक के टूल किट प्रदान करके कारीगरों को सशक्त बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए तीन लाख रुपये तक के जमानत-मुक्त उद्यम विकास ऋण को बढ़ावा दिया गया। बैंकिंग क्षेत्र और सीएससी केंद्रों के अधिकारियों ने पंजीकरण प्रक्रिया और ऋण सहायता पर मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान योजना के तहत ई-कॉमर्स ऑनबोर्डिंग, व्यापार सहयोग और वित्तीय समावेश के महत्व पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि कारीगरों को योजना का लाभ उठाने के लिए पीएम विश्वकर्मा पोर्टल पर पंजीकरण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed