फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Earth day

पौधरोपण कर पृथ्वी को बचाने का दिया संदेश

विज्ञापन
Earth day
उधमपुर। जिले के स्कूल व कॉलेजों में शुक्रवार को पृथ्वी दिवस मनाया गया। इसको लेकर 698 सरकारी स्कूलों में संगोष्ठी, पोस्टर बनाओ और नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। साथ ही पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन

जबकि कॉलेजों में पौधरोपण के साथ पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता, वेबिनार, आदि कार्यक्रम हुए। सभी कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर पृथ्वी को बचाने पर जोर दिया गया। शिक्षा निदेशक जम्मू ने पृथ्वी दिवस को लेकर पहले ही कार्यक्रम करने के आदेश जारी किए थे। इसी को लेकर शुक्रवार को जिले में 698 सरकारी स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने पेंटिंग, पोस्टर, नारे व संगोष्ठी के जरिये पृथ्वी को प्रदूषण से बचाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

सरकारी महिला कॉलेज में जियोग्राफी विभाग ने जलवायु परिवर्तन विषय पर वेबिनार का आयोजन किया। इसमें छात्राओं ने बताया कि विकास के लिए लगातार पेड़ काटे जा रहे हैं। इससे कई गंभीर परिणाम भी सामने आ रहे हैं। वेबिनार संपन्न होने के बाद प्रिंसिपल मीनू महाजन ने विज्ञान विभाग में पौधरोपण किया, और सभी छात्राओं को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रो. राजन भारती, प्रो. पूजा भारती, डॉ. सीमा शर्मा, प्रो. केवल कुमार, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डिग्री कॉलेज उधमपुर में चलो अपनी पृथ्वी को बचाएं विषय पर ऑनलाइन पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्रों ने विभिन्न प्रकार के पोस्टर बनाकर पृथ्वी को बचाने का संदेश दिया। इसके साथ कॉलेज में प्रिंसिपल सुभाष चंद्र के नेतृत्व में पौधरोपण भी किया गया। प्रिंसिपल व अन्य स्टाफ ने कई तरह के पौधे लगाकर पृथ्वी को प्रदूषण से बचाने पर जोर दिया। इस मौके पर प्रो. सीमा कोतवाल, प्रो. रोमेश कुमार, प्रो. सतीश कुमार, प्रो. जीआर वर्मा, आदि मौजूद थे।

वहीं, कालरा कॉलेज आफ एजूकेशन में भी पौधरोपण हुआ, जिसमें सबसे पहले कॉलेज के अध्यक्ष अमन कालरा और उनकी पत्नी रीटा कालरा ने पौधे लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद बारी बारी से सभी छात्रों ने पौधरोपण किया। छात्रों ने कहा कि धरती माता को अगर बर्बाद होने से बचाना है तो सभी को मिलकर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने होंगे।

उधमपुर: प्रशांत पब्लिक स्कूल में अर्थ डे के उपलक्ष पर लगाया गया पौधे.

उधमपुर: प्रशांत पब्लिक स्कूल में अर्थ डे के उपलक्ष पर लगाया गया पौधे.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: कालरा कॉलेज में बर्थडे के उपलक्ष पर लगाए गए पौधे.

उधमपुर: कालरा कॉलेज में बर्थडे के उपलक्ष पर लगाए गए पौधे.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: अर्थ डे के उपलक्ष पर गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बॉयज में भी वृक्षारोपण किया गया.

उधमपुर: अर्थ डे के उपलक्ष पर गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बॉयज में भी वृक्षारोपण किया गया.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed