फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Due to the holiday, only 1055 people got vaccinated

छुट्टी के चलते मात्र 1055 लोगों को लगा टीका

विज्ञापन
Due to the holiday, only 1055 people got vaccinated
उधमपुर। जिले में रविवार को केवल 1055 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। रविवार की छुट्टी के चलते ही लोगों को कम संख्या में वैक्सीन लगी है। स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त संख्या में वैक्सीन का स्टाक मौजूद है। इसलिए सोमवार को इनकी संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हर रोज तीन हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। लेकिन छुट्टी के दिन वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में कमी आ रही है। इस रविवार को भी वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या 1055 रही है। छुट्टी के दिन कम ही सेंटर खोले जा रहे हैं और इसी कारण कम संख्या में लोगों को वैक्सीन लग पा रही है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार 18 से 44 आयु वर्ग में 224 लोगों को पहली और 637 लोगों को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 16 लोगों को पहली 140 लोगों को दूसरी, तीन वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 35 को दूसरी डोज लगाई गई है। रविवार शाम तक स्वास्थ्य विभाग के पास 12510 डोज मौजूद थी। सोमवार को तीन हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed