फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   drinking water problem

जल शक्ति कार्यालय पहुंचीं महिलाओं से नहीं मिले अधिकारी, निराश होकर लौटीं

विज्ञापन
drinking water problem
रामनगर। वार्ड 12 में चल रही पानी की समस्या को बताने के लिए सोमवार को महिलाओं का एक शिष्टमंडल जल शक्ति विभाग कार्यालय पहुंचा। लेकिन, उन्हें कार्यालय में विभाग के अधिकारी नहीं मिले। उन्होंने काफी समय तक अधिकारियों का इंतजार भी किया, लेकिन अंत में निराश होकर लौटा पड़ा।
विज्ञापन

शिष्टमंडल में शामिल चंचला देवी, प्रीतो देवी व अन्य महिलाओं का कहना था कि वार्ड 12 में तैनात जल शक्ति विभाग का लाइनमैन दो सौ रुपये लेकर लोगों के घरों में जलापूर्ति करता है। इसके कारण वार्ड के सभी घरों में पानी ठीक से नहीं पहुंचता। वार्ड में करीब तीन महीने से पानी की समस्या बनी हुई है। लोग हर रोज तड़के करीब एक किमी पैदल चलकर बावली से पानी ढोते हैं। यदि बावली पर भीड़ हो तो लोगों को कतार में भी लगना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभाग वाटर टैंक की सुविधा भी नहीं देता है। इसी समस्या को लेकर आज महिलाएं जल शक्ति विभाग के कार्यालय में अधिकारियों को परेशानी बताने गई थीं, लेकिन वहां कोई अधिकारी मिला ही नहीं। इसके कारण निराश होकर उन्हें वापस लौटना पड़ा है। महिलाओं ने प्रशासन से अपील की कि पानी की किल्लत को जल्द दूर किया जाए, और वार्ड 12 में किसी अन्य लाइनमैन को नियुक्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed