{"_id":"62376ff535ba75347b6423fc","slug":"drinking-water-problem-udhampur-news-jmu25611110","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबा पटककर तोड़ दिया पाइप, खलकी करलाई में जलापूर्ति प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबा पटककर तोड़ दिया पाइप, खलकी करलाई में जलापूर्ति प्रभावित
उधमपुर: खलकी करलाई पुल के नीचे मलबा डालने से क्षतिग्रस्त हुई पानी की पाइप.
- फोटो : UDHAMPUR
Link Copied
उधमपुर। शहर के खलकी करलाई इलाके में पानी का पाइप क्षतिग्रस्त होने से लोगों को कुछ दिनों से पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर जब जल शक्ति विभाग ने पाइप की जांच की तो पता चला कि किसी ने हाईवे किनारे करीब 25 टिप्पर मिट्टी का मलबा गिराया है, जिससे पाइप को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
शहर के खलकी करलाई, ठंडा पद्दर, कल्लर, फंग्याल, दंदयाल व अन्य इलाकों में करीब एक सप्ताह से जलापूर्ति प्रभावित है। जब कुछ दिन जलापूर्ति नहीं हुई तो लोगों ने विभाग से संपर्क किया। लेकिन, विभाग के लिए यह पता लगाना मुश्किल हो गया कि आखिर सब कुछ ठीक होने के बाद भी इन इलाकों में जलापूर्ति क्यों नहीं हो रही है? इसी को लेकर जब विभाग ने निरीक्षण किया तो पता चला कि खलकी करलाई इलाके में सैकड़ों टन मिट्टी का मलबा फेंका गया है। इससे जलापूर्ति करने वाला पाइप क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
फिलहाल, मलबा फेंकने वाले के बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन, पाइप को नुकसान इसी से हुआ है। इससे ही इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित हुई है। विभाग के लिए क्षतिग्रस्त पाइप तक पहुंचना मुश्किल है क्योंकि मलबे में पाइप दबा हुआ है, और मौके पर जेसीबी भी नहीं पहुंच पा रही है। इसी कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि समस्या को जल्द हल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।