फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   drinking water problem

गुरु तेग बहादुर नगर में जल शक्ति विभाग के पाइप से निकले मरे पक्षी

विज्ञापन
drinking water problem
उधमपुर के गुरु तेग बहादुर नगर में पानी से निकले पक्षियों के अंग व परेशानी रखते स्थानीय निवासी - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहर के गुरु तेग बहादुर नगर में शनिवार को पाइप से मरे हुए पक्षियों के अंग निकले। इनके कारण करीब 10 दिन से पानी की सप्लाई बंद थी। कई लोगों ने इसके बारे में जल शक्ति विभाग को बताया, लेकिन उनकी तरफ से कुछ नहीं किया गया। लेकिन जब पाइप खुलवाया तो मरे हुए पक्षियों के अंगों को देखकर हैरान रह गए।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने बताया कि उनके मोहल्ले में करीब 10 दिनों से पानी की सप्लाई बंद थी। कुछ घर ऐसे थे, जिनको एक बूंद भी पानी नहीं मिल रहा था। उन्होंने इसके बारे में कई बार विभाग के लाइनमैन को बताया। उसका कहना था कि वह हर रोज नियमित तरीके से पानी को खोल रहा है। पानी क्यों नहीं आ रहा है, उसको पता नहीं।
विज्ञापन

इसके बाद शनिवार को लोगों ने निर्णय लिया कि पानी न आने के कारण का पता लगाने के लिए खुद ही प्लंबर को बुलाकर पाइपों को खुलवाएंगे। जब एक पाइप को खोला गया तो उसके अंदर मरे हुए पक्षी के अंग निकले। इसके बाद भी पाइप से पानी नहीं आया। कुछ समय के बाद और अंग निकलने लगे। कुछ समय के बाद पाइप से पानी भी आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि सबसे हैरानी की बात है कि पाइप के अंदर पक्षियों के अंग आए कहां से? इसमें विभाग की ही कोई लापरवाही है। उनको कई दिनों से दूषित पानी सप्लाई किया जा रहा है। शहरवासियों की तरफ से कई बार शिकायतें करने के बाद भी विभाग पाइपों की मरम्मत व सफाई नहीं कर रहा है। विभाग को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करना होगा। इसके बाद ही लोगों को स्वच्छ पानी मिल सकता है।

उधमपुर के गुरु तेग बहादुर नगर में पानी से निकले पक्षियों के अंग व परेशानी रखते स्थानीय निवासी

उधमपुर के गुरु तेग बहादुर नगर में पानी से निकले पक्षियों के अंग व परेशानी रखते स्थानीय निवासी- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed