{"_id":"61b4f56f61aa20451603906d","slug":"drinking-water-problem-udhampur-news-jmu249649667","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु तेग बहादुर नगर में जल शक्ति विभाग के पाइप से निकले मरे पक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु तेग बहादुर नगर में जल शक्ति विभाग के पाइप से निकले मरे पक्षी
विज्ञापन
उधमपुर के गुरु तेग बहादुर नगर में पानी से निकले पक्षियों के अंग व परेशानी रखते स्थानीय निवासी
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहर के गुरु तेग बहादुर नगर में शनिवार को पाइप से मरे हुए पक्षियों के अंग निकले। इनके कारण करीब 10 दिन से पानी की सप्लाई बंद थी। कई लोगों ने इसके बारे में जल शक्ति विभाग को बताया, लेकिन उनकी तरफ से कुछ नहीं किया गया। लेकिन जब पाइप खुलवाया तो मरे हुए पक्षियों के अंगों को देखकर हैरान रह गए।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि उनके मोहल्ले में करीब 10 दिनों से पानी की सप्लाई बंद थी। कुछ घर ऐसे थे, जिनको एक बूंद भी पानी नहीं मिल रहा था। उन्होंने इसके बारे में कई बार विभाग के लाइनमैन को बताया। उसका कहना था कि वह हर रोज नियमित तरीके से पानी को खोल रहा है। पानी क्यों नहीं आ रहा है, उसको पता नहीं।
इसके बाद शनिवार को लोगों ने निर्णय लिया कि पानी न आने के कारण का पता लगाने के लिए खुद ही प्लंबर को बुलाकर पाइपों को खुलवाएंगे। जब एक पाइप को खोला गया तो उसके अंदर मरे हुए पक्षी के अंग निकले। इसके बाद भी पाइप से पानी नहीं आया। कुछ समय के बाद और अंग निकलने लगे। कुछ समय के बाद पाइप से पानी भी आ गया।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि सबसे हैरानी की बात है कि पाइप के अंदर पक्षियों के अंग आए कहां से? इसमें विभाग की ही कोई लापरवाही है। उनको कई दिनों से दूषित पानी सप्लाई किया जा रहा है। शहरवासियों की तरफ से कई बार शिकायतें करने के बाद भी विभाग पाइपों की मरम्मत व सफाई नहीं कर रहा है। विभाग को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करना होगा। इसके बाद ही लोगों को स्वच्छ पानी मिल सकता है।

उधमपुर के गुरु तेग बहादुर नगर में पानी से निकले पक्षियों के अंग व परेशानी रखते स्थानीय निवासी- फोटो : UDHAMPUR