फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Dr. Jitender Singh Reached Udhampur

उधमपुर से उड़ान भरेंगे व्यावसायिक जहाज, हकीकत में बदलेगा सपना : डाॅ. जितेंद्र

विज्ञापन
Dr. Jitender Singh Reached Udhampur
उधमपुर के डीसी कार्यालय के कांफ्रेंस हाल में बैठक करते पीएमओ मंत्री डाॅ. जितेंद्र सिंह।
-केंद्रीय मंत्री डाॅ. जितेंद्र सिंह बोले-सेना के साथ आम लोगों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

- सुरक्षा बलों की आवाजाही के लिए चौड़ा होगा धार रोड, चतरगला में बनेगी सुरंग
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर। उधमपुर एयरफोर्स हवाई अड्डे पर भविष्य में कामर्शियल हवाई सेवा शुरू होगी। यह बात केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने उधमपुर दौरे के दौरान हुई बैठक में कही। उन्होंने कहा कि उधमपुर जिला हमेशा राष्ट्रवाद का बड़ा उदाहरण रहा है।अब समय नजदीक है कि उधमपुर में हवाई अड्डे का सपना हकीकत बने। इस विकास से लोगों के साथ-साथ सेना के लिए सुविधा होगी। डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सुरक्षा बलों की प्रदेश में सुचारु आवाजाही के लिए धार रोड़ को चौड़ा किया जाएगा। साथ ही बहुप्रतीक्षित उझ परियोजना का काम तेज गति से होगा। उन्होंने कहा कि इलाका सीमा पार से घुसपैठ के लिए भी संवेदनशील साबित हुआ है। गृह मंत्रालय और जलशक्ति मंत्रालय दोनों में इस पर काम किया जा रहा है। इस विकास से नागरिकों के साथ-साथ सेना के लिए स्थानीय संपर्क में बनने से सुविधा मिलेगी। बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने कहा कि प्रस्तावित चतरगला सुरंग परियोजना एजेंडे में है। इससे क्षेत्र में सड़क संपर्क में और सुधार होगा। इसे आतंकवादियों के ठिकाने में तब्दील होने से बचाया जा सकेगा। खासकर तब जब यह बर्फ से ढकी होती हैं। शेष इलाका इससे कटा होता है।

जिले में स्थापित होंगे टावर, बढ़ेगी मोबाइल कनेक्टिविटी
उधमपुर में मोबाइल कनेक्टिविटी में सुधार के लिए प्रयास चल रहे हैं। इसमें पूरे जिले में मोबाइल टावरों को स्थापित किया जा रहा है। युवाओं की जरूरतों को संबोधित करते हुए मंत्री ने घोषणा की कि सेना भर्ती अभियान फिर से शुरू होंगे। जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा के साथ चर्चा हो चुकी है। उन्होंने आगामी श्री अमरनाथ यात्रा में उधमपुर के बढ़ते महत्व को रेखांकित किया। ट्रेन सेवाएं सीधे तीर्थयात्रियों को इस क्षेत्र से जोड़ेंगी। नियमित फीडबैक समय पर इनपुट की सुविधा के लिए एक सिविल सोसायटी समिति के गठन का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की व्यवस्था से सहभागितापूर्ण शासन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


आतंकवादियों से सख्ती के साथ निपटेंगे
उधमपुर। प्रदेश में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आतंकियों से सख्ती से निपटा जाएगा। सभी सुरक्षा एजेसियां मिलकर काम कर रही हैं। लोगों के भय को दूर किया जा रहा है। यह बात केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने उधमपुर के दौरे के दौरान हुई विशेष उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक में कही। उन्होंने कहा कि कुछ इनपुट केवल संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के पास होते हैं, इन पर खुलकर नहीं बताया जा सकता है। सुरक्षा बलों ने आम जनता का विश्वास जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा के साथ बैठक हुई है। वह पहली मई से जीओसी उत्तरी कमान उधमपुर का पदभार संभालेंगे। सुनिश्चित किया गया कि सुरक्षा को लेकर कोई चूक न हो।

सुरक्षा उपायों की कड़ी में सड़कों, पुलों के अधूरे काम जल्द पूरे होंगे। पहलगाम हमले से बने हालात के मद्देनजर यह विशेष उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की गई है। इसमें यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है कि सुरक्षा को लेकर किसी तरह की कोताही न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed