{"_id":"67ec316dcfe7a5a0c807f4ec","slug":"door-to-door-garbage-collection-start-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-121901-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पांच माह से बंद डोर-टूर डोर कचरा उठाने की सेवा अस्थायी रूप से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पांच माह से बंद डोर-टूर डोर कचरा उठाने की सेवा अस्थायी रूप से शुरू
विज्ञापन
उधमपुर में कचरा लेने के लिए पहुंचा नगर परिषद का वाहन।
,- नगर परिषद के निर्णय से शहरवासियों को मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर में बीते लगभग पांच महीनों से बंद पड़ी डोर-टू डोर कचरा उठाने की संवा अस्थायी रूप से शुरू हो गई है। इससे शहरवासी काफी राहत महसूस कर रहे हैं। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी अब लोगों के घर-घर जाकर कूड़ा उठा रहे हैं। हालांकि इस सेवा को अभी स्थायी रूप से बहाल नहीं किया गया है।
नगर परिषद के सफाई कर्मचारी रोटेशन के आधार पर एक दिन छोड़ कर एक दिन अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उधर, नगर परिषद की तरफ से डोर-टू डोर सेवा के लिए नया टेंडर भी जारी कर दिया गया है जिसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नए वित्त वर्ष में इस सेवा को भी स्थायी रूप से लागू होने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि साल 2024 के नवंबर माह के अंत में डोर-टू डोर सेवा प्रदाता कंपनी के साथ करार खत्म होने के बाद शहर में इस सेवा को बंद कर दिया गया था।
घरों से कचरे का उठान बंद होने से गली मोहल्लों में कचरे के ढेर लगना शुरू हो गए थे। वार्डों में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से शहरवासी परेशानी में थे और लगातार सेवा फिर से बहाल करने की मांग कर रहे थे। उधर, सफाई कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे नगर परिषद के लिए भी शहर की सफाई व्यवस्था को बनाए रखना चुनौती बन गया था। वहीं अब गर्मी का मौसम शुरू होने पर नगर परिषद की तरफ से अपने सफाई कर्मचारियों को ही रोटेशन वाइज घर- घर से कचरे उठाने की सेवा को अस्थायी रूप से बहाल कर राहत देने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
वहीं इसको लेकर शहरवासियों का कहना है कि डोर टू डोर सेवा नवंबर 2024 से बंद है। इसकी वजह से घर से निकलने वाले कचरे को ठिकाने लगाने में परेशानी पेश आ रही थी, इससे गलियों और मोहल्लों में भी सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। लेकिन अब नगर परिषद के सफाई कर्मियों द्वारा घरों से कचरा जमा करने का काम किए जाने से काफी हद तक राहत मिल रही है। हर दिन कचरा तो नहीं उठाया जा रहा है लेकिन एक दिन छोड़ कर एक दिन कचरा लेने कर्मचारी घरों में पहुंच रहे हैं। लंबे समय के बाद इस सुविधा के फिर से बहाल होने से काफी राहत मिल रही है।
गर्मी के सीजन की शुरुआत में बहाल की गई डोर-टू डोर कचरा उठाने की सेवा से काफी राहत मिली है। इस सेवा के बंद होने से कचरे के निपटान को लेकर काफी परेशानी पेश आ रही थी। गलियों, मोहल्लों में भी कचरे के ढेर लग रहे थे।
-उत्तम कुमार
डोर टू डोर सेवा बंद रहने से हर रोज घर से निकलने वाले कचरे को नगर परिषद की ओर से स्थापित डंपिंग स्टेशन तक उठाकर ले जाना पड़ता था। इससे काफी परेशानी पेश आती थी। लेकिन अब डोर टू डोर सेवा शुरू किए जाने से राहत मिली है।
-हुकुम सिंह
डोर-टू डोर सेवा को बहाल तो किया गया है लेकिन हर रोज सफाई कर्मी कचरा लेने नहीं आते हैं। एक दिन छोड़ कर एक दिन कचरे उठाने से समस्या का अभी भी पूरी तरह से समाधान नहीं हो पाया है। लेकिन फिर भी पहले के मुकाबले कुछ हद तक राहत मिल रही है।
-- संसार चंद
कचरा संग्रहण नगर परिषद की एक अच्छी पहल है लेकिन पिछले पांच महीने से इसके बंद होने से काफी परेशानी पेश आ रही थी। अभी भी इसे पूरी तरह से बहाल नहीं किया गया है। आगे गर्मी बढ़ने पर समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में नगर परिषद की तरफ से यह एक अच्छा प्रयास किया गया हैं।
-मुकेश कुमार
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
डोर टू डोर कचरा उठाने की सेवा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए एक निजी कंपनी को टेंडर जारी किया गया है और अब इसकी एमओयू (समझ्रौता नियमन) की प्रक्रिया चल रही है। इस बात का पूरा प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द इस प्रक्रिया को पूरा कर डोर टू डोर कचरा उठाने की सेवा को फिर से बहाल कर दिया जाए।
-राजिंदर ढींगरा, सीईओ नगर परिषद