{"_id":"69ed288f28006e990808d5f9","slug":"dogra-legacy-marathon-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103425-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डोगरा लेगेसी हॉफ मैराथन की आज मेजबानी करेगा एमआरएस क्लब, 500 से अधिक धावक करवा चुके पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डोगरा लेगेसी हॉफ मैराथन की आज मेजबानी करेगा एमआरएस क्लब, 500 से अधिक धावक करवा चुके पंजीकरण
विज्ञापन
कटड़ा। महाराजा रणबीर सिंह (एमआरएस) स्पोर्ट्स क्लब आरएस पुरा ने 26 अप्रैल को नशे को न कहें थीम पर आधारित पहली डोगरा लेगेसी हॉफ मैराथन करवाने की घोषणा की है। इसका उद्देश्य डोगरा संस्कृति को बढ़ावा देते हुए फिटनेस और नशामुक्त समाज के प्रति जागरूकता फैलाना है।
आयोजन शान-ए-आरएस पुरा प्रणव महाजन को समर्पित होगा। वे पूर्व रणजी खिलाड़ी और सम्मानित खेल व्यक्तित्व थे जिन्होंने युवाओं विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में फिटनेस को बढ़ावा देने के आजीवन मिशन के लिए ख्याति प्राप्त की। उनका समर्पण युवा एथलीटों को खेल को जीवनशैली के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करता रहता है। यह एलान आरएस पुरा में धावकों और क्लब के सदस्यों ने जर्सी अनावरण कार्यक्रम के दौरान किया।
21.1 किमी की हॉफ मैराथन सुबह 5 बजे कुल्लियां (मीरां साहिब) से शुरू होगी और सुचेतगढ़ सीमा पर ऑक्ट्रोई पोस्ट तक जाएगी। 10 किमी और 5 किमी की दौड़ में प्रतिभागी पुरुषों और महिलाओं के लिए विभिन्न आयु वर्गों में पुरस्कार दिए जाएंगे। 500 से अधिक प्रतिभागियों ने पहले ही पंजीकरण करा लिया है। बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर के इंस्पेक्टर जनरल शशांक आनंद मुख्य अतिथि होंगे जबकि प्रबंधन रियल टाइम स्पोर्ट्स जम्मू द्वारा किया जा रहा है। यहां एसएसपी सुरिंदर चौधरी (डिप्टी कमांडेंट आईआर 14वीं बटालियन), डीएसपी नरेश शर्मा, हरमीक सिंह, विक्रम शर्मा, अनिल कपूर और पुनीत महाजन मौजूद रहे।