{"_id":"69d02c8c74ef77b02b0447af","slug":"doda-boundary-wall-collapsed-car-crushing-udhampur-news-c-408-1-udh1003-1254-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डोडा की डेसा रोड पर ढही दीवार, मलबे में दबकर कार चकनाचूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डोडा की डेसा रोड पर ढही दीवार, मलबे में दबकर कार चकनाचूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोडा। शहर के व्यस्त डेसा रोड पर रिहायशी इमारत की बाउंड्री वॉल अचानक गिरने से हादसा हो गया। दीवार का मलबा सड़क किनारे खड़ी वैगन-आर कार पर गिरा जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार में कोई मौजूद नहीं था जिससे जानी नुकसान बच गया।
कार मालिक बिरिंदर सिंह घटना से करीब आधा घंटा पहले ही गाड़ी पार्क करके पास की चाय की दुकान पर गए थे। इसी बीच जर्जर दीवार भरभरा कर गिर गई। मलबे के दबाव से कार की छत और विंडशील्ड चकनाचूर हो गई।
सूचना मिलते ही डीएसपी मिशन लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि मुख्य मार्ग पर दीवार गिरने और भीड़ जमा होने के कारण लंबा जाम लग गया जिसे कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया गया। स्थानीय निवासियों ने चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि दीवार का शेष हिस्सा अभी भी सड़क की ओर झुका हुआ है जो वाहनों और राहगीरों के लिए खतरा बनी हुआ है। संवाद