फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Do not convert religious places into tourist places

धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल में न बदलें

विज्ञापन
Do not convert religious places into tourist places
कटड़ा । बाबा अमरनाथ की यात्रा करने के उपरांत कटड़ा पहुंचे गोवर्धन पीठाधीश्वर शंकराचार्य अधोषयजानंद जी ने धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थलों में बदलने की नीति का विरोध किया। साथ ही कहा कि धार्मिक दृष्टि तथा श्रद्धा की दृष्टि से बिल्कुल भी सही नहीं है। इसके चलते आएदिन प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में आने वाली आपदाओं से जूझना पड़ता है। स्वामी जी न ेकहा कि सभी देवी देवता विशेषकर भगवान शिव शांति तथा एकांत प्रिय है तभी उन्होंने एकांत स्थल चुना।
विज्ञापन

आगे उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर जाने कि इजाजत केवल भक्तों को है जो पूरी श्रद्धा भाव से विभिन्न तीर्थ स्थलों पर जाते हैं । परंतु प्रशासन या सरकारों द्वारा ऐसे अलौकिक तथा प्रसिद्ध स्थलों को पर्यटक स्थलों में तब्दील कर रहा जो गलत है। इसीलिए आए दिन भगवान के कोप भजन का शिकार होना पड़ रहा है। स्वामी जी ने कहा कि सुविधा संपन्न लोगों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा आदि चलाना भी उचित नहीं है, मगर यह ठीक है कि वृद्ध या फिर प्रशासनिक कार्यों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा चलाई जा सकती है। इससे ध्वनि प्रदूषण होता है तो दूसरे पहाड़ों में कंपन होता है। इसी वजह से त्रासदी देखने को मिलती है। वही देश में देवी देवताओं के अपमान को लेकर स्वामी जी ने कहा कि माता-पिता को चाहिए कि अपने बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ ही धार्मिक शिक्षा तथा देश की समृद्ध संस्कृति की शिक्षा घर पर दें, तभी ऐसी घटनाओं पर रोक लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed