फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   dlsa in udhampur news jammu kashmir

ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर डीएलएसए ने चलाया सप्ताहिक जागरूकता अभियान

विज्ञापन
dlsa in udhampur news jammu kashmir
उधमपुर में आयो​जत कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्ज्व​​लत करतै मुख्य अ​​त​​थ। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सोमवार को सालिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर साप्ताहिक अभियान शुरू किया। इसके तहत जिले भर में 2 से 07 सितंबर तक कचरा प्रबंधन व प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के लिए लोगों के बीच जागरूकता फैलाई जाएगी। अभियान की शुरुआत अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सत्र न्यायाधीश एमएल मनहास ने की।
विज्ञापन

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संदीप कौर की देखरेख में स्कूल, कालेजों और पंचायत घर में प्रधानों, सरपंचों, पंचों, नगर सेवकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से चलाया जाएगा। अभियान के पहले दिन जिला को स्वच्छ व पालीथिन मुक्त बनाने के लिए व्यापार मंडल, सहित उद्योगों और वाणिज्य से जुड़े लोगों और रेहड़ी वालों को जागरूक करने के लिए नगर के टाउन हॉल में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्ष डीएलएसए एमएल मनहास और सचिव डीएलएसए संदीप कौर ने जोर देते हुए कहा कि हम सभी को पर्यावरण की रक्षा के लिए मिलजुल कर प्रयास करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण होने वाले नुकसान के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे इसके प्रति दूसरों को जागरूक करने के साथ ही पालीथिन के कैरी-बैग के इस्तेमाल से बचें। उन्होंने कहा कि डीएलएसए टीम छात्रों और आम जनता को कंटेनरों में कचरा जमा करने के अलावा दैनिक आधार पर इस तरह के अपव्यय को हटाने बारे जागरूक कर रही है। इसके लिए रैलियों, शिविर पेंटिंग प्रतियोगिता और डोर टू डोर अभियान का आयोजन किया जाएगा। पैरा लीगल वालंटियर्स विभिन्न गांवों के कालेजों और पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित करके लोगों को जागरूक करने के प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर यूएमसी अध्यक्ष डॉ. योगेश्वर गुप्ता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कोतवाल, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष रानी वेलफेयर सोसाइटी जम्मू सविता परिहार और एडवोकेट कमानी ठाकुर, व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मानी, पार्षद विक्रम सलाथिया, सुरेंद्र खालसा और गैर सरकारी संगठन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed