फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Dispensary depended on nurse and peon

नर्स और चपरासी के भरोसे डिस्पेंसरी

Tue, 09 Feb 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन Updated Tue, 09 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Dispensary depended on nurse and peon

जिले के दूरदराज गांव टिंगर के लोगों को सड़क संपर्क और आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में आईएसएम के डाक्टर की अनुपलब्धता से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में गांव के लोगों ने कहा कि दो साल से आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी बिना किसी डाक्टर के चल रही है। इससे लोगों को चिकित्सा सुविधा नहीं मिल रही है।

विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि यह मामला कई बार जिला प्रशासन और विभाग के अधिकारियों के सामने उठाया, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। एक स्थानीय व्यक्ति गुलाम मोहम्मद का कहना है कि दूरदराज गांव टिंगर में अगर किसी मरीज के लिए दवा या इंजेक्शन लानी हो तो लोगों को 30 किलोमीटर की यात्रा कर रामबन या धरमकुंड जाना पड़ता है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि यह डिस्पेंसरी एक नर्स और चपरासी चला रहे हैं। इस संबंध में आईएसएम के नोडल अधिकारी डॉ. शशिकांत ने कहा कि जिले में 14 आईएसएम डिस्पेंसरियां चल रही हैं। इनमें से टिंगर और पापरिया में डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस डाक्टर को समबड़ डस्पेंसरी में तैनात किया था, उसने न्यायालय से तैनाती के फरमान पर स्टे ले लिया है। डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा गया है। उम्मीद है जल्द ही उच्च अधिकारियों इस समास्या का समाधान निकालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed