{"_id":"62643d6b62422f6eee538319","slug":"direction-amar-ujala-abhiyan-education-health-udhampur-news-jmu258424425","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों की हरकतों पर शिक्षा विभाग सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूलों की हरकतों पर शिक्षा विभाग सख्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिले के निजी स्कूलों में मनमानी करने की शिकायतें मिलने पर शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी अरविन कुमार कौल ने सभी जेडईओ को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों की हरकतों पर नजर रखें। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कोरोना संकट से राहत मिलने के बाद जिले में निजी स्कूल खुल चुके हैं। मौजूदा समय में दाखिलों की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में कई निजी स्कूलों पर मनमानी करने का आरोप लग रहा है। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग में शिकायतें दर्ज कराई हैं कि स्कूल विशेष दुकान से ही किताबें, वर्दी, आदि खरीदने को मजबूर कर रहे हैं। वहीं, कुछ स्कूल ज्यादा फीस वसूल रहे हैं। इनकी निगरानी के लिए सीईओ ने सभी जेडईओ को जांच करने के आदेश दिए है।
करीब 10 दिन पहले एक मामला सामने आया, जिसमें एक व्यक्ति अपने बच्चे का स्कूल में दाखिला करवाने के बाद स्कूल की बताई दुकान पर किताबें खरीदने गया। वहां दुकानदार ने किताबों का पूरा सेट खरीदने को उस व्यक्ति को मजबूर किया। व्यक्ति ने इसका विरोध किया, और शिक्षा विभाग से शिकायत कर दी। वहीं, कुछ स्कूलों में मनमानी फीस वसूलने की शिकायतें शिक्षा विभाग को मिली हैं। अब सीईओ ने साफ किया है कि जो भी स्कूल मनमानी फीस लेता है या अभिभावकों को एक विशेष दुकान से किताबें व वर्दी खरीदने को कहता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-----
डीसी ने निजी स्कूलों के साथ बैठक कर दिए सख्त निर्देश
कुछ दिन पहले निजी स्कूलों की मनमानी की शिकायतें मिलने के बाद उपायुक्त इंदु कंवल चिब ने सभी निजी स्कूलों को बैठक के लिए बुलाया था। इस बैठक में निजी स्कूलों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी स्कूल नियमों की अनदेखी कर फीस न वसूले। अगर कोई निर्धारित फीस से अधिक वसूलेगा तो प्रशासन व शिक्षा विभाग उस पर कार्रवाई करेगा।
------
निजी स्कूलों के मनमानी करने की कई शिकायतें सीईओ कार्यालय में पहुंची हैं। इनका कड़ा संज्ञान लेकर जांच भी गई है। स्कूलों को डीसी की तरफ से भी निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही सभी 11 शिक्षा जोन के जेडईओ को लगातार निजी स्कूलों की निगरानी करने को कहा गया है।
- अरविन कुमार कौल, मुख्य शिक्षा अधिकारी, उधमपुर