फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   digital xray facility start

Udhampur News: पंचैरी में फरवरी से मिलेगी डिजिटल एक्स-रे की सुविधा

Thu, 16 Jan 2025 12:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 16 Jan 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
digital xray facility start
डिजिटल एक्स-रे मशीन। संवाद - फोटो : udhampur
उधमपुर। पीएचसी पंचैरी में फरवरी से डिजिटल एक्स-रे की सुविधा शुरू हो जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल के तहत क्षेत्र के लगभग 40 हजार लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें इलाज के लिए दूरस्थ अस्पतालों में जाना पड़ता था।
विज्ञापन

पीएचसी में डिजिटल एक्स-रे लगाने की मंजूरी प्रशासनिक बैठकों और जनप्रतिनिधियों की मांगों के बाद मिली। अब यह मशीन केंद्र में पहुंच चुकी है और जल्द ही इसका उपयोग शुरू होगा।
विज्ञापन

लंबी दूरी से मिलेगी राहत : अब तक क्षेत्र के लोगों को एक्स-रे जैसी सुविधाओं के लिए 48 किलोमीटर दूर उधमपुर जाना पड़ता था। लेकिन इस सुविधा के शुरू होने से मरीजों को पास में ही यह सेवा मिलेगी, जिससे समय और धन की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटर में रोजाना 150 से ज्यादा की ओपीडी है। यहां एक्स-रे मशीन की सुविधा न होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब डिजिटल एक्स-रे मशीन सेंटर में पहुंच गई है। इसे लगाने के लिए काम जल्द शुरू करवा दिया जाएगा। उम्मीद है कि फरवरी में मशीन को लगाकर एक्स-रे की सुविधा सेंटर में ही मिलना शुरू हो जाएगी। इससे पंचैरी व साथ लगते अन्य क्षेत्र के लोगों को उधमपुर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
शफाकत जावेद जरगर, बीएमओ पंचैरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed