फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   dhar road, griff turn, bad condition

Udhampur News: धार रोड पर ग्रिफ मोड़ बना हादसों का केंद्र, गहरे गड्ढों से सफर बेहाल

विज्ञापन
dhar road, griff turn, bad condition
उधमपुर। शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक धार रोड स्थित ग्रिफ मोड़ इन दिनों वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए मुसीबत का सबब बना है। गहरे गड्ढों के कारण न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है बल्कि हर समय हादसों का खतरा मंडराता रहता है। रेलवे स्टेशन और महत्वपूर्ण रिहायशी इलाकों के कारण इस मार्ग पर सुबह से रात तक भारी आवाजाही रहती है।
विज्ञापन

ग्रिफ मोड़ पर ही मेटाडोर स्टैंड है जहां से लड्डा, पखलाई और बरमीन के लिए वाहन चलते हैं। सड़क की बदहाली के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो जाती है जिससे अक्सर लंबा जाम लग जाता है। स्थानीय निवासियों के अनुसार रात में गड्ढों की गहराई का अंदाजा न होने के कारण दोपहिया वाहन चालक अक्सर संतुलन खोकर गिर जाते हैं। स्थानीय अजय शर्मा ने प्रशासन से मांग है कि जल्द सड़क की मरम्मत करवाई जाए, ताकि राहत मिल सके और हादसों का खतरा कम हो सके।
विज्ञापन

बारिश में और भी बदतर हालात
बरसात में गड्ढों में पानी भरने से कीचड़ जमा हो जाता है जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों और राहगीरों का पैदल निकलना दूभर हो जाता है। कीचड़ और पानी के बीच से गुजरते समय वाहनों के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहे वाहनों के टकराने का भय बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गड्ढों के कारण मेटाडोर में बैठे लोग गिरते-गिरते बचते हैं। आए दिन वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है और राहगीर परेशान हैं।
-अर्जुन शर्मा, स्थानीय

मेटाडोर स्टैंड होने के कारण यहां से गुजरना मजबूरी है। खराब सड़क की वजह से दूरदराज से आने वाले हजारों लोगों और बच्चों को काफी मुश्किल होती है।
-आदिश्वर शर्मा, छात्र

सड़क खराब होने के कारण जाम का सामना करना पड़ता है, जिससे समय पर कॉलेज नहीं पहुंच पाते। बारिश में स्थिति और भी खराब हो जाती है।
-निभा यादव, छात्रा

छह की बैठक में उठाएंगे मुद्दा
समस्या पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक पवन गुप्ता ने कहा, यह सड़क ग्रिफ के अधिकार क्षेत्र में है। पहले भी इसके सुधार के लिए प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हो सका है। छह अप्रैल को बैठक निर्धारित है। यदि कमांडर उस बैठक में उपस्थित रहते हैं तो मुद्दे को प्राथमिकता के साथ दोबारा उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed