फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   development

Udhampur News: मांड में सड़क का काम पूरा, कचरा फेंकने के लिए निकाले जा रहे गड्ढे

विज्ञापन
development
उधमपुर। नियमित तरीके से कचरा नहीं उठाए जाने से करीब 16 दिन से उधमपुर शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित है। हर तरफ गंदगी के ढेर नजर आ रहे हैं। इससे निपटने के लिए नगर परिषद मांड वेस्ट में कचरा फेंकने की स्थायी व्यवस्था कर रही है। इसके लिए सड़क का काम पूरा कर लिया गया है, अब कचरा फेंकने के लिए मांड में गड्ढे खोदे जा रहे हैं। बुधवार को नगर परिषद के वाइस चेयरमैन सुरेंद्र सिंह खालसा और सीईओ दिलीप अबरोल ने मांड इलाके में पहुंचकर काम का जायजा भी लिया। दावा किया कि स्थायी व्यवस्था होने से अगले कई वर्षों तक कूड़ा ठिकाने लगाने में कोई परेशानी नहीं आएगी।
विज्ञापन

बता दें कि 20 दिसंबर को जब नगर परिषद के वाहन शहर की गंदगी लेकर मांड वेस्ट में पहुंचे थे तो झज्जर कोटली में लोगों ने इसका विरोध किया था। सीईओ ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया था कि इसका स्थायी समाधान निकालने के बाद ही मांड में कचरा फेंकने के लिए वाहन भेजे जाएंगे। इसके लिए सप्ताह भर पहले मांड वेस्ट में काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन

उधर,16 दिन से शहर के विभिन्न हिस्सों में गंदगी के ढेर जमा हो गए हैं, जो शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बन चुके हैं। हालांकि नगर परिषद के सफाई कर्मी रात के समय कूड़े को कुछ वाहनों के जरिये शहर से बाहर अज्ञात स्थान पर फेंक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
मांड में उधमपुर नप की 96 कनाल
भूमि, गड्ढे खोदकर डाली जाएगी गंदगी
मांड वेस्ट में नगर परिषद के पास करीब 96 कनाल जमीन मौजूद है और अब नगर परिषद इसी स्थान पर गंदगी को जमा करने के लिए स्थायी व्यवस्था कर रहा है। इसके लिए गड्ढे बनाए जा रहे हैं। जिस स्थान पर गड्ढे बनाए जा रहे हैं, वहां तक पहुंचने के लिए सड़क की सुविधा नहीं थी। ऐसे में पहले सड़क का निर्माण कर तारकोल डाली गई और अब मशीनरी को उचित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। शहर से निकलने वाली गंदगी को इन गड्ढों में डाला जाएगा और फिर इसी स्थान पर गंदगी के निस्तारण की व्यवस्था की जाएगी। अब बारिश होने पर गंदगी नाले की तरफ नहीं जाएगी और इससे पानी भी दूषित नहीं होगा।

--------------------------
कचरा फेंकने के लिए कई वर्ष से चल रहे विवाद का स्थायी समाधान निकालने के लिए नगर परिषद ने काम शुरू करवाया है। यह काम पूरा होने के बाद कई वर्षों तक कूड़ा फेंकने में कोई परेशानी नहीं होगी। शहरवासी नगर परिषद पर भरोसा रखें और समाधान निकालने के लिए थोड़ा समय दें। अगले कुछ दिनों में काम पूरा कर गंदगी को मांड वेस्ट में फेंकना शुरू कर दिया जाएगा।
- सुरेंद्र सिंह खालसा, वाइस चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed