{"_id":"6255c54cc9cf65536b162c30","slug":"development-udhampur-news-jmu257668896","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालय मार्ग पर नहीं है सुरक्षा दीवार और पैरापिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विद्यालय मार्ग पर नहीं है सुरक्षा दीवार और पैरापिट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। केंद्रीय विद्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर सुरक्षा दीवार व पैरापिट बनाने की मांग अभिभावकों ने उठाई है। स्कूल के द्वार के बाहर करीब दो सौ मीटर की सड़क पर न सुरक्षा दीवार है, और न पैरापिट। इससे हर समय हादसे का अंदेशा बना रहता है।
अभिभावकों ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय के गेट के बाहर जो मार्ग है, वह चिनैनी पटनीटॉप मार्ग से जुड़ता है। करीब दो सौ मीटर मार्ग पर न सुरक्षा दीवार बनाई गई है, और न ही वहां पैरापिट है। मार्ग के निकट गहराई के चलते हर समय हादसे का अंदेशा बना रहता है। जबकि, हर रोज सैकड़ों बच्चे स्कूल में पढ़ाई करने जाते हैं, जिन्हें उक्त स्थान से आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि करीब दो सौ मीटर मार्ग के निकट गहराई को मिट्टी से भर दिया जाए तो कई समस्याएं दूर होंगी। एक तो सिकुड़ा मार्ग चौड़ा हो जाएगा, और बच्चों को भी आने जाने में परेशानी नहीं होगी। उन्होंने प्रशासन से केंद्रीय विद्यालय मार्ग पर पैरापिट व सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की।