{"_id":"6238bf62f3df3f5edf77e036","slug":"development-udhampur-news-jmu2561803185","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलाथिया चौक पर वार्ड 6 के पार्षद ने अपनी तरफ से लगवाए सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलाथिया चौक पर वार्ड 6 के पार्षद ने अपनी तरफ से लगवाए सीसीटीवी
उधमपुर: वार्ड नंबर 6 के पार्षद विक्रम सिंह सलाथिया द्वारा सलाथिया चौक पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे.
- फोटो : UDHAMPUR
Link Copied
उधमपुर। सलाथिया चौक इलाके में आईईडी विस्फोट स्थल पर वार्ड 6 के पार्षद विक्रम सलाथिया ने सीसीटीवी कैमरे लगवाए। यह प्रयास उन्होंने अपनी तरफ से किया है। वहीं, लोगों ने पुलिस की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत न किए जाने पर विभाग की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 9 मार्च को सलाथिया चौक इलाके में आईईडी विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जहां विस्फोट हुआ था, वहां एक भी सीसीटीवी नहीं था। इसी कारण आज तक पुलिस इस मामले को सुलझाने में कामयाब नहीं हुई है। अब इस वार्ड के पार्षद ने अपनी तरफ से सलाथिया चौक पर दो सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। इससे अब सलाथिया चौक पर हर आने जाने वाले पर नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन
पार्षद ने बताया कि सीसीटीवी न होने के कारण आज तक धमाके के आरोपियों को पकड़ा नहीं गया है। लेकिन, अब सलाथिया चौक पर सीसीटीवी की पूरी नजर रहेगी। राज्यसभा सांसद ने उधमपुर शहर में सीसीटीवी लगाने के लिए 10 लाख रुपये मंजूर किए थे। यह राशि जिला प्रशासन के पास पहुंची थी, और जिला प्रशासन ने नगर परिषद को काम सौंपा था। नप ने पुलिस को यह काम सौंप दिया। कुछ वर्ष गुजरने के बाद जब इस राशि से सीसीटीवी नहीं लगे तो यह पैसा वापस लौट गया। अगर इसका इस्तेमाल किया होता तो देविकानगरी की सुरक्षा कड़ी होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।