{"_id":"62225ed631327f0914794ed2","slug":"development-udhampur-news-jmu2550627172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बट्टलबालियां मार्ग की हालत बदहाल, शहरवासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बट्टलबालियां मार्ग की हालत बदहाल, शहरवासी परेशान
विज्ञापन
उधमपुर: सीवरेज की पाइप डालने के कारण बटल वालिया को जाने वाले रास्ते की हुई खस्ता हालत.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर में सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के कार्य के बाद यूईईडी रास्तों की मरम्मत करने की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे शहर की आधे से ज्यादा आबादी परेशान है। बट्टलबालियां मार्ग पर भी पाइप लाइन बिछाने के बाद वहां से मिट्टी नहीं उठाई गई। इसके चलते यह मार्ग अब किसी कीचड़ भरे नाले से कम नहीं है।
बट्टलबालियां मार्ग का करीब तीन किलोमीटर हिस्सा वाहनों और लोगों की आवाजाही के लिए सुरक्षित नहीं है। इस पर आए दिन दोपहिया वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इससे परेशान होकर स्थानीय लोगों का कहना है कि काम करने के दौरान लोगों की सुविधाओं की तरफ प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इतना ही नहीं, इस काम के बाद इलाके में जलापूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित है।
करीब दो सप्ताह से यूईईडी बट्टलबालियां मार्ग पर सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का कार्य कर रहा है। लोगों को उसके काम से कोई परेशानी नहीं है। वह तो काम के बाद फैलाई गई अव्यवस्था से परेशान है। सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के बाद यूईईडी कर्मचारियों ने खोदाई के दौरान निकाली गई मिट्टी को हटाया नहीं। इसके बाद यह मिट्टी पूरे मार्ग पर फैल कर परेशानी का कारण बन रही है। पूरा मार्ग कीचड़ में तब्दील है। इससे लोगों के लिए पैदल चलना भी मुश्किल है। दोपहिया वाहनों पर चलने वाले लोग तो हर रोज कीचड़ में गिरकर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन
यूईईडी जिस भी इलाके में काम करता है, वहां की जलापूर्ति भी प्रभावित हो जाती है। बट्टलबालियां मार्ग के निवासियों के यहां भी पानी की समस्या ने गंभीर रूप ले लिया है। सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के दौरान जलापूर्ति की कई पाइपें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इनसे पीने का पानी बेकार बह रहा है। कई इलाकों में पानी की समस्या बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के बाद कोई मार्ग सुधारने की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। मार्ग पर कीचड़ होने का सबसे बड़ा कारण मिट्टी है। इसको यूईईडी ने हटाया नहीं है। उनकी मांग है कि जिला प्रशासन इस तरफ ध्यान दे, और परेशानी दूर करने के लिए कोई कदम उठाए।

उधमपुर: सीवरेज की पाइप डालने के कारण बटल वालिया को जाने वाले रास्ते की हुई खस्ता हालत.- फोटो : UDHAMPUR