{"_id":"619005bbb8d65a177c22570e","slug":"development-udhampur-news-jmu2477756176","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरम्मत कार्य के चलते आज बंद रहेगा तवी पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरम्मत कार्य के चलते आज बंद रहेगा तवी पुल
विज्ञापन
चिनैनी तवी पुल बंद के चलते पैदल जाते लोग:- संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। चिनैनी तवी पर करीब सात दशक पुराना लकड़ी का पुल शनिवार को गाड़ियों की आवाजाही के लिए बंद रहा। पुल क्षतिग्रस्त हो गया है, इसलिए प्रशासन इसकी मरम्मत रहा है।
पुल की मरम्मत कर इसे गाड़ियों के चलने लायक बनाया जाएगा। आठ टन से अधिक वाहनों के गुजरने से पुल पर लगी लकड़ी क्षतिग्रस्त हो जाती है, जिस कारण पुल की मरम्मत करनी पड़ती है। करीब पंद्रह दिन पहले भी इस पुल की मरम्मत की जा चुकी है। और अब एक बार फिर पुल की लकड़ी क्षतिग्रस्त होने व अन्य कार्य के चलते शनिवार को पुल को गाड़ियों के लिए बंद रखा गया। यह रुकावट रविवार को भी जारी रहेगी।
लोक निर्माण विभाग ने शुक्रवार को एक पत्र जारी कर यह जानकारी दी थी कि शनिवार को पुल की मरम्मत के लिए दो दिनों तक पुल बंद रखा जाएगा। पुल के दोनों ओर एक नोटिस भी लगाया गया है, जिस पर साफ शब्दों में लिखा गया है कि पुल से आठ टन से अधिक वाहनों के गुजरने की मनाही है। बावजूद इसके कई भारी वाहन इसे नजरअंदाज कर पुल से गुजर जाते हैं।
विज्ञापन
नोटिस में विभाग के एईई सुरेश भारती ने कहा कि मरम्मत के चलते शनिवार व रविवार को पुल गाड़ियों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। अगले कुछ माह तक भारी वाहन लकड़ी के पुल से न गुजारें। जनवरी तक नए पुल का निर्माण हो जाएगा, तो वहां से हर वाहन गुजर सकेगा।
-------
पुल पर बार बार मरम्मत कार्य से स्थानीय लोगों में रोष
चिनैनी तवी पुल की बार बार मरम्मत और अब तक राहत न मिलने पर लोगों ने विभाग व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल संसार चंद, मोहन लाल, साहिल शर्मा, सुदेश चंद्र, लब्बू, बलबीर व अन्य ने कहा कि तवी पुल करीब सात दशक पुराना है। 15 दिन पहले भी इसकी मरम्मत की जा चुकी है, जबकि उससे पहले भी इसकी मरम्मत कई बार हो चुकी है। पुल बंद करने से आम जनजीवन पर भारी असर पड़ता है। तवी पुल तक ही लोग गाड़ियों के जरिए आ पाते हैं, और वहां से पैदल दो किलोमीटर पैदल सामान उठाकर चिनैनी जाना पड़ता है। बार बार पुल बंद किए जाने के कारण लोगों की दिक्कतें बढ़ जाती हैं। पुल की हालत दयनीय है, जिस पर कभी भी हादसा हो सकता है। चिनैनी जाने वाला पैदल मार्ग भी दयनीय हालत में है, जिसकी तरफ ध्यान देने की जरूरत है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि पुल की मरम्मत करनी ही है तो सही तरीके से करें, ताकि आम जनता को बार बार इस समस्या से न जूझना पड़े।

चिनैनी तवी पुल बंद के चलते पैदल जाते लोग:- संवाद- फोटो : UDHAMPUR