फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Development

सैरगाह रोड पर नाले की मरम्मत नहीं किए जाने से लोग परेशान

विज्ञापन
Development
उधमपुर में सैरगाह रोड पर तारकोल डालने का काम करते कर्मचारी - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहर के सैरगाह रोड पर तारकोल डालने का काम लगातार जारी है। हालांकि, वार्ड 10 के पास सैरगाह रोड पर नाले का निर्माण न किए जाने के कारण कुछ हिस्से में तारकोल नहीं डाला जा सका।
विज्ञापन

कई महीनों के इंतजार के बाद सैरगाह रोड पर तारकोल डालने का काम किया जा रहा है। कुछ महीने पहले यूईईडी ने करीब दो किलोमीटर लंबे रोड पर सीवरेज पाइपलाइन बिछाई थी। पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क की कई महीनों तक तारकोल डालकर मरम्मत नहीं की गई। जबकि इसको लेकर शहरवासियों ने कई बार रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

नगर परिषद की सख्ती के बाद यूईईडी ने करीब सप्ताह पहले तारकोल डालने का काम शुरू किया। जब तारकोल डालते हुए यूईईडी वार्ड 10 पर पहुंची तो टीम देविका ने डीसी से शिकायत कर काम को बंद करा दिया। टीम देविका ने मांग रखी कि पहले वार्ड 10 की कचरे को बाहर डालने के लिए नाले का निर्माण किया जाए, उसके बाद ही इस हिस्से में तारकोल डाला जाए। अगर अभी तारकोल डाल दिया जाएगा तो बारिश के दौरान नाले की गंदगी सड़क पर पहुंचेगी और सारा तारकोल निकल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूईईडी प्रशासन के समक्ष बात रखी और बताया कि नाले का निर्माण नगर परिषद को करना है। उनका काम केवल तारकोल डालने का है। इस पर नगर परिषद का कहना था कि अभी उनके पास तारकोल डालने के लिए फंड की व्यवस्था नहीं है। इसलिए, अभी नाले का निर्माण संभव नहीं है। टीम देविका की मांग के बाद यूईईडी ने नाले का निर्माण कराने वाले हिस्से को बिना तारकोल के छोड़ दिया है। वहीं, सैरगाह रोड पर तारकोल डालने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। वीरवार को पूरे सैरगाह रोड पर तारकोल डाल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed