फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Desk distribute

Udhampur News: जिले में 5000 रिसाइकिल स्कूल डेस्क बांटे

विज्ञापन
Desk distribute
समारोह के दौरान डीसी डोडा हरविंदर सिंह व अन्य।
डोडा। जिले के सरकारी स्कूलों में 5000 रिसाइकिल स्कूल डेस्क वितरित किए हैं, जो शिक्षा और स्थिरता में मील का पत्थर साबित होंगे। भारतीय प्रदूषण नियंत्रण संघ (आईपीसीए) की यह अभिनव पहल पर्यावरण संरक्षण और संसाधन उपयोग के लिए अग्रणी दृष्टिकोण को दर्शाती है।
विज्ञापन


सामुदायिक हॉल डोडा में आयोजित समापन समारोह में डीडीसी अध्यक्ष धनंतर सिंह कोतवाल, उपायुक्त हरविंदर सिंह, आईएएस, डीडीसी उपाध्यक्ष संगीता भगत सहित प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। आशीष जैन, संस्थापक एवं निदेशक आईपीसीए तथा अजय गर्ग, सचिव आईपीसीए, रणवीर सिंह चिब, क्षेत्रीय प्रबंधक मौजूद रहे। अपशिष्ट प्रबंधन के भविष्य को आकार देना.. शीर्षक से एक पुस्तिका का विमोचन किया गया। निदेशक आशीष जैन ने मिट्टी और जल प्रदूषण को रोकने के लिए प्लास्टिक अपशिष्ट पृथक्करण तथा पुनः उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया। उपायुक्त हरविंदर सिंह ने सभी हितधारकों के योगदान की प्रशंसा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed