{"_id":"6fd2f20465a8ad0c20c6df7ecd3ecdeb","slug":"dent-on-the-highway-with-water-pipe-bursts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी का पाइप फटने से हाईवे पर गड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी का पाइप फटने से हाईवे पर गड्ढा
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Fri, 02 Jan 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगूर चौक के समीप नवनिर्मित फोर लेन नेशनल हाईवे पर एमईएस के पानी सप्लाई वाले पाइप के अचानक फटने से हाईवे पर काफी बड़ा गड्ढा बन गया है, जिससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही एकतरफा हो गई है।
विज्ञापन
हाईवे के निर्माण में कार्यरत कंपनी के कर्मचारियों ने इसकी मरम्मत की पहल शुरू कर दी है। हाईवे की सतह के लगभग चार फुट नीचे जमीन में दबे इन पाइपों के फटने पर निकले पानी के दबाव ने तारकोल समेत हाईवे को उखाड़ते हुए काफी बड़ा और गहरा गड्ढा बना दिया।
विज्ञापन
बुधवार देर रात को घटी इस घटना से हालांकि कोई ज्यादा नुकसान तो नहीं हुआ है, लेकिन जिस तरह से हाईवे के बीचोंबीच इस घटना के घटने से गहरा गड्ढा बना है, उसे देखकर यही लगता है कि अगर उस समय यहां से कोई वाहन गुजर रहा होता तो काफी बड़ा हादसा यहां हो सकता था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि न्यू हाईवे के निर्माण में जुटी कंपनी द्वारा युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य पूरा करने के लिए कार्य दिनरात जारी है। अभी तक निर्माणाधीन इस हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से नहीं खोला गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार निर्माणाधीन फोर लेन नेशनल हाईवे पर पहले भी कंपनी की लापरवाही से कई लोगों की जानें जा चुकी है।
बुधवार रात को घटी घटना को भी हलके से नहीं लिया जाना चाहिए, क्योंकि इस हाईवे पर घटी इस घटना की चपेट में आने से कोई भी बड़ा हादसा घट सकता था। वहीं गड्ढे के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और दिनभर वाहनों को रेंग कर राजमार्ग से गुजरना पड़ा।