{"_id":"62829bc889cf1d764d7d7cb7","slug":"demonstration-on-the-shortage-of-drinking-water-udhampur-news-jmu259959029","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल की किल्लत को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल की किल्लत को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पेयजल किल्लत और सफाई व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन करते वार्ड नंबर सात के लोग। संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। नगर के वार्ड नंबर सात के गैडां तालाब मोहल्ले में पानी की किल्लत और सफाई अव्यवस्था को लेकर परेशान लोगों ने सोमवार को जलशक्ति विभाग और नगर परिषद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस भीषण गर्मी के मौसम में जलशक्ति विभाग सप्ताह में दो दिन पानी की आपूर्ति कर रहा है। इससे पुरे वार्ड के लोग परेशान हैं।
इसके अलावा टूटी गलियों और ब्लॉक नालियों के कारण भी उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। साफ-सफाई का भी उचित ध्यान यहां नही रखा जा रहा है। कई बार कहने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इससे मजबूर होकर आज उन्हें फिर से प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा है। वहीं प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संजीत सिंह ने कहा कि इस भीषण गर्मी के मौसम में पानी की नियमित आपूर्ति नहीं होने से क्षेत्र में जल संकट गहरा गया है। लोग जैसे-तैसे आसपास की प्राकृतिक बावलियों से पानी लाकर गुजारा कर रहे हैं। महिलाओं का अधिकतर समय बावलियों से पानी लाने में खर्च हो रहा है। जबकि जलशक्ति विभाग आंखें मूंद कर तमाशा देख रहा है। इसके अलावा पूरे वार्ड में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। गलियां टूटी हैं और नालियां गंदगी से चोक हो गई हैं। लेकिन इसके बावजूद भी नगर परिषद की ओर से क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। इससे क्षेत्र में संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। इसलिए लोगों ने जिला विकास आयुक्त से अपील की कि वार्ड में फैली इस अव्यवस्था को दुर करने के लिए संबंधित विभागों को सख्त निर्देश जारी किए जाए।
पानी की नियमित आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीण परेशान
उधमपुर। नगर से सटे सतैनी इलाके में पानी की नियमित आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। लंबे समय से लोग पानी की समस्या से जूझ रहें हैं। इसकी मुख्य वजह जलशक्ति विभाग के कर्मचारी की मनमर्जी और लापरवाही है। वह कभी सप्ताह में एक बार और कभी दो बार ही कुछ समय के लिए पानी की आपूर्ति करते हैं। सोमवार को भी करीब 13 दिन के बाद पानी की आपूर्ति की गई है। इस संबंध में लोगों ने कई बार संबंधित अधिकारियों को भी सूचित किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
वहीं क्षेत्र के स्थानीय निवासी रवि कुमार, मदन लाल, रमेश कुमार, शिशुपाल व अन्य ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में पानी की आपूर्ति का जिम्मा विभाग के जिस कर्मचारी को सौंपा गया है, वह अपनी मनमर्जी से पानी की आपूर्ति करता है। इस कारण क्षेत्रवासी लंबे समय से पानी की किल्लत का सामना कर रहें हैं। गर्मी के इस मौसम में समस्या काफी बढ़ गई है। सप्ताह में एक या दो बार पानी की आपूर्ति मिलने से लोग नहाने और कपडे़ धोने जैसी अपनी दिनचर्या के जरूरी काम नहीं कर पा रहे हैं। पीने के पानी का प्रबंध करने के लिए भी उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। इसलिए संबंधित विभाग व जिला प्रशासन से मांग है कि इस समस्या का निदान कर उनके क्षेत्र में प्रतिदिन पानी की आपूर्ति की जाए।