फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Demonstration announced at 11 am on Wednesday

बुधवार सुबह 11 बजे प्रदर्शन का ऐलान

विज्ञापन
Demonstration announced at 11 am on Wednesday
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर में रिलायंस के स्टोर खोलने की अनुमति देने के विरोध में व्यापारी वर्ग एकजुट हो गया है। व्यापार मंडल उधमपुर ने भी रविवार को एक दिन के बंद को समर्थन देने का एलान किया है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के कार्यालय में आयोजित बैठक में 15 से अधिक दुकानों से संबंधित यूनियन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और चर्चा करने के बाद बंद को समर्थन देने का ऐलान किया। साथ ही निर्णय लिया है कि बुधवार को 11 बजे व्यापारी वर्ग केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन भी करेंगे। ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारियों का कहना वह इसको लेकर सोमवार को बैठक कर निर्णय लेंगे।
विज्ञापन

सरकार ने कुछ दिन पहले प्रदेश के अंदर 100 के करीब रिलायंस के स्टोर खोलने की अनुमति प्रदान की है। इसको लेकर व्यापारियों ने आवाज बुलंद करना शुरू कर दिया है। शनिवार को चैंबर आफ कामर्स ने बुधवार को एक दिन के बंद का आह्वान किया था, लेकिन इसको लेकर व्यापार मंडल ने अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी थी। इसी को लेकर रविवार को व्यापार मंडल के कार्यालय में बैठक का आयोजन हुआ, इसमें किराना, मनियारी, शूज, होल सेल सहित कई दुकानों की यूनियन और एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसके साथ ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारी भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में व्यापारियों ने बताया कि सरकार के इस निर्णय से छोटे दुकानदार खत्म हो जाएंगे। उधमपुर में चार से अधिक स्टोर खोलने की बात की जा रही है, जिनका काम शुरू हो गया है। कोरोना संकट के कारण पहले ही दुकानदार आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा है और स्टोर खुलने के बाद तो यह पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। सरकार का यह निर्णय पूरी तरह से गलत है। चर्चा करने के बाद व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी ने बंद को समर्थन करने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि सभी दुकानदारों से अपील है कि वह बुधवार को अपनी दुकानों का पूरी तरह से बंद रखे और उसी दिन सुबह 11 बजे इंदिरा चौक पर प्रदर्शन करेंगे। अभी तो एक दिन का बंद है। अगर जरूरत पड़ी तो इसको महीनों तक बंद करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। सरकार व्यापारियों को सड़कों पर उतरने को मजबूर न करे।

वहीं ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रधान दर्शन सिंह ने कहा कि अभी ट्रांसपोर्ट यूनियन ने बंद का समर्थन करने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है। बैठक के दौरान अपनी बात को व्यापारियों के सामने रखा है। सोमवार को ट्रांसपोर्टर अपनी बैठक करेंगे और बंद को लेकर अपने निर्णय के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed