फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Demand

जंगल गली गांव को उधमपुर विधानसभा क्षेत्र में शामिल करने की उठाई मांग

विज्ञापन
Demand
उधमपुर के जंगल गली इलाके में बैठक करते पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। डोगरा क्रांति दल के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने विधानसभा क्षेत्र रियासी व जिला उधमपुर के गांव जंगल गली का दौरा कर जनसमस्याएं सुनीं। मौके पर गांव के नायब सरपंच, पंच व स्थानीय लोगों ने उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने कहा कि जंगल गली गांव से पूरा उधमपुर शहर व जम्मू का क्षेत्र नजर आता है। लेकिन, विकास के लिहाज से यह गांव काफी पिछड़ा हुआ है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि सरकारी रिकार्ड में इस गांव को इसके असली नाम से शामिल ही नहीं किया गया है। राजस्व विभाग के मुताबिक यह इलाका लड्डा सी गांव है, जबकि इसका ऐतिहासिक नाम जंगल गली है।
विज्ञापन

सरकारी रिकॉर्ड में जिस गांव का नाम ही नहीं है, उस गांव की तरक्की कैसे होगी? जिसके कारण आज तक गांव के लोग बिजली, पानी, सड़क जैसी सुविधाओं से महरूम हैं। इसलिए, क्षेत्रवासियों की मांग है कि जंगल गली को उधमपुर विधानसभा क्षेत्र में शामिल किया जाए। इसके अलावा गांव में स्थित डिस्पेंसरी में नया डॉक्टर नियुक्त किया जाए। पानी व बिजली की समस्या का भी उचित समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्याओं को सुनने के बाद पूर्व विधायक ने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि वह गांव में आने वाली परेशानियों को विभाग के उच्चाधिकारियों तक पहुंचाएंगे। ताकि, गांव में रहने वाले लोगों को आ रही समस्याओं से जल्द राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed