फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Demand to remove salary anomalies of NHM personnel

एनएचएम कर्मियों की वेतन विसंगतियां दूर करने की मांग

विज्ञापन
Demand to remove salary anomalies of NHM personnel
उधमपुर। डोगरा स्वाभिमान संगठन ने एनएचएम कर्मियों की वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग की है। इस संबध में नेशनल हेल्थ मिशन के डायरेक्टर चौधरी मोहम्मद यासीन को एक ज्ञापन भेजा गया है।
विज्ञापन

डोगरा स्वाभिमान संगठन के जिला प्रधान सुनील कंबोज ने प्रेसवार्ता कर इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि साल 2005 में एनएचएम के तहत डाक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ को भर्ती किया गया, लेकिन उनके वेतनमान को लेकर सरकार की ओर से भेदभाव किया जा रहा है। एक समान वेतन नीति को अभी तक लागू नहीं किया गया है। 2017-18 में आयुष्मान योजना के तहत आयुष डाक्टरों की भर्ती की गई थी, लेकिन उन्हें भी तीन साल दूरदराज क्षेत्रों में काम करने के लिए मिलने वाला भत्ता नहीं दिया गया। उन्होंने एनएचएम स्टाफ के लिए जल्द नियमितिकरण नीति को लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed